एक्सप्लोरर

छत पर पानी से होली खेल रहा था परिवार, हाईटेंशन तार की चपेट में आए 7 लोग, गंभीर रूप से झुलसे

Delhi News: हाई टेंशन वायर पर पानी पड़ने से अचानक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई. इस आग की चपेट में 3 बच्चों समेत सात लोग आ गए जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती किया गया.

Delhi People Electrocuted During Holi: रंगों का त्योहार होली, खुशियां और समृद्धि का प्रतीक है, जिसे लोग खूब आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं. लेकिन यह होली दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रहने वाले उन सात लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई जो होली की मस्ती में डूबे हुए रंगों के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहे थे. 

किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और होली खेलने के दौरान वे एक बड़े हादसे का शिकार हो गए जिस कारण आज अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

LNJP और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
दअरसल, घर की छत पर होली के जश्न में डूबे 3 बच्चे, 1 महिला और 3 पुरुष पास के हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए. उन्हें तुरंत ही इलाज कस लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अपने घरों की छतों पर होली खेल रहे थे और पानी में घुला कलर एक-दूसरे पर डाल रहे थे. इसी दौरान वह पानी हाई टेंशन लाइन पर चला गया. इस कारण एक बेहद तेज धमाका हुआ और वहां छत पर मौजूद सभी लोग इस ब्लास्ट की चपेट में आ गए. उनमें से कुछ को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल और कुछ को सफदरजंग में भर्ती कराया गया है.

पीसीआर वैन और एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि हाईटेंशन बिजली की तार से कुछ लोग झुलस गए हैं. इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा कर घायलों को पीसीआर वैन और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया. 

बताया जा रहा है कि घटना में जीआरपी के एक जवान और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए हैं. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि सभी लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और गंभीर हैं. इसके चलते सभी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बिफरे AAP कार्यकर्ता, BJP कार्यालय के सामने लगाए नारे

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget