एक्सप्लोरर

NEET Result 2023: दिल्ली के 1074 छात्रों ने पास की नीट की परीक्षा, अरविंद केजरीवाल बोले- 'बहुत खूब'

दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1000 से ज्यादा बच्चों द्वारा NEET परीक्षा पास करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुना है.

Delhi News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को नीट यूजी 2023 परीक्षा का रिजल्ट (NEET Result 2023) जारी कर दिया है. इस साल दिल्ली के 1000 से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा पास की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पिछले साल का डेटा साझा करते हुए लिखा, 'बहुत खूब. दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र एनईईटी उत्तीर्ण करते हैं. कुछ साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई.'

'दिल्ली की शिक्षा क्रांति का प्रतिफल' 

आम आदमी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से छात्रों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को दिल्ली की "शिक्षा क्रांति" का प्रतिफल बताया है. ट्वीट में लिखा है, 'इस साल केजरीवाल सरकार के सरकारी स्कूलों के 1000+ छात्रों ने NEET उत्तीर्ण किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है. आंकड़ों पर गौर करें तो 2020 में 569 छात्रों ने परीक्षा पास की थी. 2021 में 496 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की. 2022 में 648 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. जबकि इस साल 2023 में 1074 बच्चों ने NEET परीक्षा एकसाथ पास की है.

11,45,976 उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई 

बताते चलें कि इस साल मणिपुर को छोड़कर नीट यूजी 2023 की प्रवेश परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 6 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 11 शहरों में हुई. इस साल ​नीट यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया. इस बार बच्चों ने अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में पेपर दिया. जिसके बाद नीट यूजी 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए कुल 11,45,976 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया. टॉपर्स की बात करें तो इस साल तमिलनाडु के 4 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई है. प्रबंजन जे ने 720 अंक, बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 अंक, कौस्तव बाउरी ने 716 अंक और प्रांजल अग्रवाल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं.

ये भी पढ़ें:- मखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, सामने आया CM अरविंद केजरीवाल का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget