(Source: Poll of Polls)
बिहार में कोरोना वायरस के मामले 48 हजार के पार, अबतक 285 लोगों की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 285 पहुंच गई और संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 48,001 हो गयी है.

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 285 पहुंच गई. राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 48,001 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर में चार, रोहतास में तीन व जहानाबाद, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 285 हो गयी.
भागलपुर में सबसे अधिक मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 285 लोगों की मौत हो चुकी है. उनमें से पटना में 4, भागलपुर में 26, गया में 19, रोहतास में 16, नालंदा में 15, मुंगेर में 12, भोजपुर, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 11-11, दरभंगा बेगूसराय, पश्चिम चंपारण एवं समस्तीपुर में 10-10 सारण में नौ, सिवान में सात, नवादा एवं वैशाली में छह-छह, अररिया, जहानाबाद एवं खगड़िया में पांच-पांच, औरंगाबाद, किशनगंज, पूर्णिया एवं सीतामढ़ी में चार-चार, कैमूर,कटिहार एवं लखीसराय में तीन-तीन, अरवल,बांका, बक्सर एवं मधुबनी में दो-दो तथा गोपालगंज, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर एवं सुपौल जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
पटना में सबसे ज्यादा मामले
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2082 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 48,001 हो गये हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक जो 48,001 मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे जयादा पटना जिले के 8,229 भागलपुर के 2,488, मुजफ्फरपुर एवं नालंदा के 1988-1988 मामले जबकि सबसे कम कैमूर के 468, सीतामढी के 436 तथा शिवहर जिले के 285 मामले शामिल हैं.
24 घंटे में 20 हजार जांचें
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 20,801 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1169 मरीज ठीक हुए. उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर 16 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जांच की क्षमता बढ़ाते हुये प्रतिदिन 20,000 जांच करने का लक्ष्य प्राप्त करें.
यह भी पढ़ें-
योगी सरकार ने Unlock 3 के दिशानिर्देश जारी किए, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद?
सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान में कल रात से हॉर्स ट्रेडिंग का ‘रेट’ बढ़ा
Source: IOCL


























