एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने Unlock 3 के दिशानिर्देश जारी किए, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद?

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-3 के तहत राज्य के लिये दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये. इसके तहत 31 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. वहीं, राज्य में वीकेंड लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 'अनलॉक-3' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जिनके अनुसार सभी स्कूल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे, साथ में कन्टेन्मेन्ट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा.

राज्य सरकार के मुताबिक कि Unlock-3 के दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन शिक्षा पहले की तरह ही जारी रहेगी. समस्त सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, सभागार, असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य संस्थान भी बंद रहेंगे.

पांच अगस्त से खुलेंगी जिम

योग संस्थानों और जिम को पांच अगस्त से खोलने की अनुमति होगी जिसके लिए भारत सरकार के परिवार और कल्याण मंत्रालय द्वारा भौतिक दूरी सुनिश्चित करने तथा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया :एसओपी: जारी की जाएगी. मेट्रो रेल सेवा, समस्त राजनीति, सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम जैसी अन्य गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी.

जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य, जिला, तहसील, नगर निगम और पंचायतों के स्तर पर जहां कहीं आयोजित किए जाएं, उनमें भौतिक दूरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल के साथ आयोजन की अनुमति होगी.

निषिद्ध क्षेत्रों में में 31 अगस्त तक लॉकडाउन जारी रहेगा. प्रत्येक शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक संबंधित प्रतिबंधों के साथ लागू पूर्व की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: प्रशासन की सख्ती का असर, गंगोत्री धाम के तीर्थ-पुरोहित अब नहीं करेंगे बाहरी श्रद्धालुओं का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget