एक्सप्लोरर

भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस से हुई धक्‍का-मुक्‍की

किसान बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज भारत बंद बुलाया था. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

गोरखपुर. भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में जमकर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए किसान बिल को वापस लेने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि किसान बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है और वे इसका विरोध करते हैं. कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्‍व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्‍का-मुक्‍की और झड़प भी हुई.

सरकार विरोधी नारे लगाये

गोरखपुर के टाउनहाल स्थित नगर निगम के रानी लक्ष्‍मी बाई पार्क में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देशव्‍यापी भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए. इस बीच पुलिसवालों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया. लेकिन, वे नहीं मानें और इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्‍का-मुक्‍की और झड़प भी हो गई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई.

गोरखपुर के नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क में समस्त पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी और निवर्तमान पीसीसी सदस्य, ब्लाक अध्यक्ष, फ्रंटल अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रभारीगणों सहित समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल का बिल का विरोध किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाने का प्रयास करने लगी. इस दौरान कांग्रेसी उग्र हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुलिस उन्‍हें हटाने का प्रयास करती रही. लेकिन कांग्रेसी नहीं माने.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प 

इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच इस दौरान झड़प शुरू हो गई. काफी देर तक झड़प होने के बावजूद भी कांग्रेसी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम पार्क में डटे रहे. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि सरकार किसान विरोधी बिल लेकर आई है. सरकार इस बिल को वापस ले. सरकार एक तरफ दावा करती है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्‍यवहार करने का आरोप भी लगाया.

ये भी पढ़ें.

कानपुर वाले विकास दुबे की पुलिस FIR में झोल, 'एक्ट ऑफ गॉड' के फेर में फंसा बिकरु कांड

मेरठ: बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget