एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: महिलाओं को जल्द मिलेगा न्याय, ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराना हुआ आसान, सीएम बघेल ने अपराध को लेकर कही ये बड़ी बात

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है. मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है.

Women Safety In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला आयोग के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुविधा के लिए एक ऐसे मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है. जिससे महिलाएं इस ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकती हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद महिला आयोग आपकी शिकायत को संज्ञान में लेगा और उस पर कार्यवाही शुरू करेगी. इस मोबाइल एप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को काफी राहत मिल सकती है.

सीएम बघेल ने लांच किया- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग मोबाइल एप

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित 'विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला' का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की स्मारिका एवं ऑनलाइन शिकायतों के लिए बनाए गए मोबाइल एप "छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग" लॉन्च किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को महिलाओं को अधिकार सम्पन्न, सुरक्षित, सशक्त बनाने की शपथ दिलायी. 

 सीएम बघेल ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी. साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा. इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे. मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है.

सीएम बघेल ने कहा- अपराध का कारण गरीबी, अशिक्षा,अज्ञानता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है. मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है. पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है. लेकिन इतना काफी नहीं है. मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए. साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है. हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं. इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए. हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है. महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया.

सीएम बघेल ने कहा- महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम करने के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है. इसके लिए सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही है. कोरोना काल में लोगों को राहत देने के लिए चावल वितरण के साथ मनरेगा के कार्य प्रारंभ किए गए. लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम करने समूह के माध्यम से कार्ययोजना बनाई गई है. आज महिलाएं गौठानों में वर्मी कंपोस्ट,पेंट बनाने और साग सब्जी का उत्पादन कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है. इसी तरह ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने रीपा की स्थापना की जा रही है. इससे पारंपरिक कार्यों के साथ नए कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा. समाज को आगे और आधुनिक समय के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए विधिक जानकारी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:

Dantewada: एनएमडीसी परियोजना के लोडिंग प्लांट में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी, करोड़ों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget