एक्सप्लोरर

Dantewada: एनएमडीसी परियोजना के लोडिंग प्लांट में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी, करोड़ों का नुकसान

देश के नवरत्न कंपनी में से एक एनएमडीसी का आयरन ओर प्लांट दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली और बैलाडीला में है. प्लांट में मालगाड़ियों के डिब्बे में आयरन ओर लोड करते वक्त अचानक मशीन में आग लग गई.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मौजूद एनएमडीसी आयरन ओर के लोडिंग प्लांट में अचानक आग लग गई और लगभग 30 मीटर कन्वेयर बेल्ट के साथ बिजली उपकरण भी जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. इस हादसे के वक्त मौके पर बड़ी संख्या में NMDC के कर्मचारी भी मौजूद रहे, लेकिन आग लगने की घटना से तुरंत सभी सतर्क हो गए और सही समय पर लोडिंग प्लांट से बाहर निकल गए, जानकारी के मुताबिक लोडिंग प्लांट के फाइन ओर लोडर मशीन में यह आग लगी, हालांकि आग कैसे लगी इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एनएमडीसी प्रबंधन को लोडिंग प्लांट में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.

दमकल की टीम और CISF के जवानों ने आग पर पाया काबू

देश के नवरत्न कंपनी में से एक एनएमडीसी का आयरन ओर प्लांट दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली और बैलाडीला में है. रविवार को बचेली के आयरन ओर लोडिंग प्लांट में मालगाड़ियों के डिब्बे में आयरन ओर लोड करते वक्त अचानक फाइन और लोडर मशीन में आग लग गई, जिससे पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई ,देखते ही देखते आग ने लोडर मशीन के साथ लगभग 30 मीटर लंबी कन्वेयर बेल्ट को अपनी चपेट में ले लिया और लोडिंग प्लांट के सभी उपकरण धुंधू कर जलने लगे, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी प्लांट की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों और फायर ब्रिगेड की टीम को दी.

जिसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि समय रहते  CISF के जवानों और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुचने के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, अगर समय पर दमकल की टीम नहीं पहुंच पाती तो इस लोडिंग प्लांट की पूरी कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो जाती जिससे प्लांट प्रबंधन को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता.

फिलहाल इस हादसे के बाद लोडिंग प्लांट में काम पूरी तरह से बंद है, साथ ही  तकनीकी टीम के द्वारा सोमवार से प्लांट में मरम्मत का काम किया जाएगा, इधर लोडिंग प्लांट में काम रुकने की वजह से एनएमडीसी को करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

 करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका

 दरअसल हर रोज NMDC के बचेली लोडिंग प्लाट से माल गाड़ियों के  रेक में आयरन ओर लोड होकर इसे विशाखापट्टनम भेजा जाता है और वहां से शिप में लोड कर इसे जापान भेजा जाता है, केंद्र सरकार को इस एनएमडीसी प्लांट से हजारों करोड़ों रुपए की कमाई होती है, ऐसे में इस आगजनी की घटना से अगले 2 दिनों तक प्लांट में काम बंद होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे एनएमडीसी के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: नक्सलियों से लोहा लेने वालों को CM भूपेश बघेल का होली गिफ्ट, पहली बार 77 जवानों को प्रमोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget