एक्सप्लोरर

Bilaspur News: स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर निशाना, बोले 'अखंड भारत की नौटंकी करने वाले लोगों को बाज आना चाहिए'

Bilaspur: स्वामी प्रसाद मौर्य बिलासपुर पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को बीजेपी से सावधान रहने की जरूरत है.

Swami Prasad Maurya Bilaspur Visit: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी (UP) के कद्दावर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचे. यहां मिडिया से बात की. साथ ही उन्होंने अलग- अलग मुद्दों को लेकर एक बार फिर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा "अखंड भारत की नौटंकी करने वाले लोगों को इस बात से पहले बाज आना चाहिए कि वो देश को हिंदू मुसलमान में ना बांटे. अगर इस देश के आजादी के लिए हिंदू ने लड़ाई लड़ी है तो मुसलमानों ने भी लड़ाई लड़ी है. इसलिए सभी शहीदों के सम्मान में इस देश को एक रहना चाहिए. इसको जाति धर्म और पार्टी से ऊपर रखना चाहिए क्योंकि देश हम सबका है".

सपा नेता बोले- BJP दलितों, आदिवासियों का आरक्षण कर रही खत्म
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी जब से सत्ता में आई है तब से वो दलितों,आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का काम कर रही है. भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षण का अधिकार दिया गया है. पिछड़े वर्गों को भी चिन्हित कर सामाजिक शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का अधिकार दिया गया है, लेकिन जब से बीजेपी सरकार में आई है इन सब का आरक्षण एक-एक करके खत्म कर रही है. बीजेपी इन्हें शून्य तक पहुंचाने के प्रयास में लगी है.

बीजेपी को बताया दुश्मन नंबर एक

उन्होंने आगे कहा "जब लोगों का वोट लेना होता है तब यही दलित आदिवासी पिछड़े हिंदू हो जाते हैं और जब ये सत्ता में बैठ जाते हैं तब यही लोग दुश्मन बन जाते हैं. अगर वो सही मायने में इन्हें हिंदू मानते होते तो इनके आरक्षण पर डकैती नहीं पड़ती. दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को सावधान रहने की जरूरत है. भारतीय जनता पार्टी दुश्मन नंबर एक है जो हमारे आरक्षण को खा रही है. अजगर की तरह निगल रही है."

मुझसे नफरत करते हैं इसलिए मुझपर FIR दर्ज हो जाती है- मौर्य

सपा नेता ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगे कहा कि स्वाभाविक रूप से छत्तीसगढ़ और झारखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है. अगर उनकी बहुलता को देखकर 76 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है, तो उसका स्वागत है. वहीं हेट स्पीच के मामले में सपा नेता मौर्य ने कहा कि मैं भी उनके लिए हेट हूं. मुझसे वो नफरत करते हैं इसलिए मेरी हर बात पर एफआईआर होती है. हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं. कानून पर यकीन करते हैं. 

पद्म विभूषण से सम्मानित व्यास गद्दी पर बैठ कर हजारों लोगों के बीच में यह कहना मरे मुलायम कांशीराम प्रेम से बोलो जय श्री राम यह हेट स्पीच नहीं है तो क्या है. स्वामी प्रसाद मौर्य अगर यही कहे तो 100 एफआईआर हो जाती हैं, लेकिन रामभद्राचार्य ने कहा है तो वो ऊंची जात के हैं. इसलिए उनके खिलाफ एक भी एफआईआर नहीं की जाती.

Surguja Corona Cases: बनारस से लौटे बुजुर्ग दंपत्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, सरगुजा में एक्टिव केस की संख्या बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
Embed widget