एक्सप्लोरर

Surguja Corona Cases: बनारस से लौटे बुजुर्ग दंपत्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, सरगुजा में एक्टिव केस की संख्या बढ़ी

Surguja Corona Update: मार्च और अप्रैल माह में अभी तक अंबिकापुर के अलावा लखनपुर, बतौली, उदयपुर क्षेत्र में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. हालांकि इन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं है.

Chhattisgarh News: बनारस से वापस लौटे एक बुजुर्ग दंपत्ति के कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सरगुजा जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चठिरमा निवासी बुजुर्ग दंपत्ति कुछ दिन पहले ही बनारस (Banaras) से वापस लौटा था.  सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होने और दवा सेवन के बाद भी स्वास्थ में सुधार नहीं होने पर उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

डॉक्टर्स के द्वारा दोनों संक्रमितों को होम आईसोलेशन की अनुमति दी गई है. वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती बतौली की एक महिला के स्वस्थ होने के बाद छपट्टी दी गई. मार्च और अप्रैल माह में अभी तक अंबिकापुर के अलावा लखनपुर, बतौली, उदयपुर क्षेत्र में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. इन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं मिलने से थोड़ी राहत भी है. हालांकि नए संक्रमितों की पहचान होने से लोगों में चिंता भी है. 

रेंडम सैंपल बंद, लोग रूचि भी नहीं ले रहे

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रेंडम सैंपल कलेक्शन और जांच बंद कर दिया गया है. वहीं अधिकांश लोग सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होने के बावजूद सैंपल देने में रूचि नहीं ले रहे हैं. मौजूदा समय में फिर से नए संक्रमित मिलने से सैंपल संग्रहण और जांच की गति बढ़ाए जाने की भी आवश्यकता जताई जा रही है. लोग बचाव के लिए मास्क सहित अन्य ऐहतियात के प्रति भी लापरवाह हुए हैं.

बता दें कि सरगुजा जिले में अब तक 38 हजार 795 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं. इनमें से 38 हजार 540 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं. वहीं 251 मरीजों की मृत्यु भी हुई है. वर्तमान में जिले भर से कुल 4 एक्टिव केस हैं, जिनका विशेषज्ञ डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है. वहीं लंबे समय बाद जिले में फिर से कोरोना के मामले सामने आने पर लोगों की टेंशन बढ़ी हुई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, जनता की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget