एक्सप्लोरर

नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ाई गई केंद्रीय बलों की सुरक्षा, जानिए क्या है वजह

नक्सल प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्रीय बलों पर नक्सली हमले का खुफिया इनपुट मिला है जिसके बाद बलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) क्षेत्रों सुरक्षाबलों के ठिकानों पर हमलों की खुफिया सूचना मिलने के बाद नक्सल प्रभावित राज्यों में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान, गढ़चिरौली में एनकाउंटर में 26 नक्सलियों के मारे जाने और झारखंड में 11 नवंबर को शीर्ष नक्सली नेता किशन बोस की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों पर हमले की खुफिया जानकारी मिली है. नक्सली बदलना लेने के लिए सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं.

सूत्रों ने इंटेलिजेंस इनपुट के हवाले से कहा कि नक्सली अपने कैडर के मनोबल को बढ़ाने के लिए वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में आगे के संचालन ठिकानों पर हमला कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नक्सलियों ने जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों पर हमला किया था, इसलिए गश्त करते समय या किसी भी क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात बलों को अत्यधिक सावधानी के साथ मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बटालियन वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं. केंद्रीय बलों को गश्त और काफिले की आवाजाही के दौरान स्थानीय पुलिस को साथ ले जाने के लिए कहा गया है, जिसमें सलाह दी गई है कि सड़क को खाली कराने वाली पार्टी को काफिले में सबसे आगे बढ़ना चाहिए. खुफिया इनपुट ने संबंधित राज्य पुलिस के साथ वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने का भी सुझाव दिया है. 

बता दें कि एक करोड़ रुपये का नकद इनाम अपने सिर पर रखने वाले 75 वर्षीय प्रशांत बोस उर्फ कृष्ण दा को उसकी पत्नी शीला मरांडी के साथ 11 नवंबर को झारखंड में एक अन्य वरिष्ठ नक्सली नेता के साथ पकड़ा गया था. चरमपंथी संगठन में दूसरे नंबर पर माना जाने वाला प्रशांत माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया (एमसीसीआई) का प्रमुख भी था, जिसे उसने 2004 में सीपीआई (माओवादी) बनाने के लिए सीपीआई-एमएल (पीपुल्स वॉर) में विलय कर दिया था. कथित तौर पर उसकी पत्नी शीला मरांडी भाकपा (माओवादी) की निर्णय लेने वाली केंद्रीय समिति की एकमात्र महिला सदस्य है।

गढ़चिरौली में मारे गए थे 26 नक्सली
इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरौली जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में एक भीषण मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें एक शीर्ष नक्सली नेता मिलिंद तेलतुम्बडे भी मारा गया था.

ये भी पढ़ें:

Dengue Updates: नोएडा में डेंगू के 9 नए मामले आए सामने, इतने मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी

Jaipur News: राजस्थान कॉलेज में नमाज पढ़ने से रोकने के मामले ने पकड़ा तूल, ABVP और NSUI आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget