एक्सप्लोरर

Paper Leak Case: राजस्थान में सरकारी सिस्टम पर नकल गिरोह भारी, 12 सालों में 11 प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक

राजस्थान में प्रिटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों तक नकल माफिया की सेटिंग है. रीट और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने मामले ने सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में नकल गिरोह सरकारी सिस्टम पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. नकल विरोधी कानून बनाने के बाद भी संगठित गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने से बाज नहीं आ रहा है. पेपर लीक मामले को रोकने के लिए सरकार ने कानून बनाकर जमकर वाहवाही लूटी थी. लेकिन फिर भी नकल गिरोह ने लंबे समय बाद हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कर सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया.

प्रिटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया की है सेटिंग

प्रिटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों तक नकल माफिया बेरोजगार युवाओं को छलने का काम कर रहे हैं. सरकार के पेपर बनाने से लेकर परीक्षा लेने तक के सिस्टम पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा और पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में राजस्थान चौतरफा बीजेपी के निशाने पर है. प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की गोपनीयता ताक पर है. कभी यूपी-बिहार प्रश्न पत्र आउट होने के मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते थे लेकिन अब दाग राजस्थान के दामन पर लगता जा रहा है. आंकड़ों की बात करें ते बीते 12 वर्षों में 11 बड़ी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक हो चुका है. पिछले नौ महीने में रीट और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने से युवा सड़कों पर है.

Jodhpur News: जोधपुर में स्कूटी सवार महिला पर अचानक गिरा सैकड़ों साल पुराना नीम का पेड़, जानिए फिर क्या हुआ

रीट परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद सरकारी सिस्टम पर सवाल

रीट परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद सरकार ने दावा किया था कि नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए नया कानून बनाया है. सरकार ने कानून पर सदन में जमकर वाहवाही भी बटोरी,.लेकिन कुछ महीने बाद ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की एक पारी का प्रश्न पत्र लीक हो गया. ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भर्ती एजेन्सियों से लेकर सरकारी सिस्टम से विश्वास उठ रहा है. नकल माफिया गहरी जड़ें जमा चुका है. रीट में प्रश्न पत्र स्ट्रॉन्ग रूम से चोरी हुआ था, जबकि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र सेंटर से ही लीक हो गया. एसओजी की जांच में भी सामने आ चुका कि नकल गिरोह के सदस्य प्रिंटिंग प्रेस से लेकर सेंटर तक पहले ही जाल बिछा लेते हैं. परीक्षा से कुछ दिन पहले तक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर चोरी करने में सफलता नहीं मिलने पर गिरोह सेंटर को निशाना बनाता है. अब तो भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी भी विपक्ष के निशाने पर आ गई है.

Rajasthan Monkeypox: कोरोना के बाद मंकीपॉक्स से बढ़ी टेंशन के बाद राजस्थान में अलर्ट, उदयपुर में उठाया गया बड़ा कदम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget