एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Bypoll 2024: छत्तीसगढ़ में उपचुनाव 13 नवंबर को, क्या बीजेपी के गढ़ में इस बार सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?

Chhattisgarh Bypoll 2024 Date: छत्तीसगढ़ की रायपुर सिटी साउथ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और उसी दिन नतीजों की घोषणा भी हो जाएगी.

Chhattisgarh Bypoll 2024 Schedule: छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट रायपुर सिटी साउथ पर 13 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों में खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव के तारीखों की घोषणा मंगलवार को कर दी है. 

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में भी उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है. रायपुर के दक्षिण विधानसभा सीट में 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. यह सीट पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी.

बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार लगातार विधायक रहे

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है. साल 1990 से बृजमोहन अग्रवाल यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं. रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार लगातार विधायक रह चुके हैं. लोकसभा में चुनाव जीतकर सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने इस सीट से इस्तीफा दिया था. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले से ही बृजमोहन अग्रवाल लगातार इस सीट से जीतते चले आ रहे हैं.

माना जा रहा है कि अब जल्द ही यहां के लिए बीजेपी प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर देगी. इस विधानसभा सीट में ब्राह्मण और अग्रवाल के बाद मुस्लिम समाज की बहुल्यता है. अब उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं.

बीजेपी का गढ़ माना जाता है रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट

दक्षिण विधानसभा सीट में 259948 मतदाता हैं. रायपुर दक्षिण सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है क्योंकि रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं. 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने सबसे बड़ी जीत हासिल की थी इसलिए माना जा रहा है कि बीजेपी यहां से मजबूत उम्मीदवार उतारेगी साथ ही उम्मीदवार रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद का होगा.

बीजेपी और कांग्रेस में इन नामों पर चर्चा तेज

रायपुर दक्षिण सीट से कुछ नाम की चर्चाएं तेज है. बीजेपी से केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव अनुराग अग्रवाल और सुनील सोनी का नाम बीजेपी के अंदरुनी खाने में चल रहा है. माना जा रहा है इन्हीं नाम में से बृजमोहन अग्रवाल जिस पर सहमति देंगे उसी को चुनाव में मौका मिल सकता है. हालांकि इसके अलावा बीजेपी अलग से जनता से फीडबैक लेने में जुटी हुई है. अगर इनमें से नाम की सहमति नहीं बनती तो बीजेपी नए फ्रेश कैंडिडेट को यहां से चुनावी मैदान में उतर सकती है.

वहीं उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस कार्यालय में भी हलचल में बढ़ गई है. कांग्रेस में भी रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर कई दावेदार दावेदारी ठोक रहे हैं. रायपुर के महापौर एजाज ढेबर रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, सतनाम पनाग के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास सनी अग्रवाल का नाम चर्चा में है. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दक्षिण से दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन वह बृजमोहन अग्रवाल से भारी अंतर से हार गए थे. इसलिए बीजेपी के मुकाबले अब कांग्रेस यहां पर प्रत्याशी उतारने में फूंक फूंक कर कदम रखेंगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget