एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रेलवे लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज, मात्र इतने रुपए में करें रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति और श्रीसैलम की सैर

Railway Tourism: छत्तीसगढ़ से पर्यटकों के लिए 25 मई से दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. 25 मई को बिलासपुर शहर से दक्षिण दर्शन शुभ यात्रा के लिए रवाना होगी.

Railway News: गर्मी बढ़ने के साथ ही गर्मी की छुट्टियों का महीना भी शुरू हो गया है. छुट्टियां पड़ते ही लोग समर वेकेशन की तैयारियों में जुट गए हैं. यदि आप भी इस बार गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए सबसे सस्ता पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज के जरिए रेलवे आपको रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति और श्रीसैलम- मल्लिकर्जुना ज्योतिलिंग मंदिरों के दर्शन कराएगा.

समर वेकेशन के लिए सबसे सस्ता प्लान
दरअसल रेलवे द्वारा देश के अलग अलग हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के टूरिस्टों के लिए 25 मई से दक्षिण भारत के दर्शन के लिए रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा. रेलवे की तरफ से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो 25 मई को बिलासपुर शहर से दक्षिण दर्शन शुभ यात्रा के लिए रवाना होगी. 

15 हजार में साउथ इंडिया का दर्शन
रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा नोरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और महाराष्ट्र के गोंदिया, तिरोरा, भंडारा रोड, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह स्टेशनों से होते हुए जाएगी जहां से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे. ये यात्रा 7 रातें और 8 दिनों की होगी. इसके लिए यात्रियों को केवल 15 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा.

इस वेबसाइट पर करा सकते हैं बुकिंग
इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट- www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के बिलासपुर और रायपुर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में बिलासपुर में 8287932242, 8287932329 और रायपुर के लिए इन 9390112759 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधा मिलेगी
टूर पैकेज में भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है. यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: इस जिले में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, मंत्री ने सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget