एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: इस जिले में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, मंत्री ने सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

Chhattisgarh Politics: इस्तीफ़ा देने वाले सभी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष मनदेश गुर्जर की कार्य प्रणाली से नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने ज़िले के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया को अपना इस्तीफ़ा सौंपा है.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रदेश में चुनावी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है जिसका सबसे अधिक असर सरगुजा संभाग में देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटें सत्तारूढ़ दल कांग्रेस की झोली में हैं और यही वजह है कि एक तरफ़ कांग्रेस जहां अपनी सभी सीट सुरक्षित करने की क़वायद में जुटी है तो वहीं बीजेपी ने आदिवासी मुद्दे को ढाल बनाकर सरगुजा में अपने खोए जनाधार को वापस लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. इसी बीच सूरजपुर के भटगांव विधानसभा के 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफ़ा देकर एक बार ये फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस के अंदर खाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ इन कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफ़ा प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया को सौंपा है लेकिन शिव कुमार डहरिया ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया है. सूरजपुर ज़िले के भटगांव विधानसभा का चांदनी बिहारपुर इलाक़ा हमेशा से बीजेपी के वोट बैंक वाला क्षेत्र रहा है पर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वहां पर धीरे-धीरे कांग्रेस का समीकरण ठीक हो रहा था कि इसी बीच चुनाव के पहले वहां के 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

कार्यकर्ताओं ने इस वजह से दिया इस्तीफा
दरअसल इस्तीफ़ा देने वाले सभी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष मनदेश गुर्जर की कार्य प्रणाली से नाखुश हैं. इसलिए उन्होंने ज़िले के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया को अपना इस्तीफ़ा सौंपा है. इस्तीफ़ा देने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा हम लोगों को किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है जिस बात की शिकायत कई बार ज़िला अध्यक्ष और खुद क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाडे से की गई थी. पर ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई. 

चुनाव हारे फिर भी नहीं हटाया 
अपने सामूहिक इस्तीफ़े में नाराज़ लोगों ने इस बात का भी ज़िक्र किया है कि कुछ माह पहले ज़िला पंचायत के उप चुनाव में हम चुनाव हार गए थे और तब विधायक पारस नाथ राजवाडे ने ब्लाक अध्यक्ष को हटाने की बात सार्वजनिक रूप से की थी पर आज तक ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं हटाया गया. इन कार्यकर्ताओं ने आगे लिखा कि ऐसे में हमें मजबूरीवश कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफ़ा देना पड़ रहा है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम पहले भी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे और हमेशा रहेंगे.

मंत्री बोले फ़र्ज़ी खबर है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफ़े के मामले को लेकर प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पत्रकारों से कहा कि ये फ़र्ज़ी समाचार है. किसी भी कार्यकर्ता ने इस्तीफ़ा नहीं दिया है. जो लोग ये छाप रहे हैं उनकी शिकायत मैंने कलेक्टर और एसपी से की है. उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक किसी ने अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है. हमारे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक समान है और उनमें कोई अंतर नहीं है.

Chhattisgarh: गरियाबंद में बैलगाड़ी से निकली बारात, बीजेपी सांसद चुन्नी लाल साहू ने हांका बैल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget