एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर भूपेश बघेल बोले, 'वायनाड ने मुश्किल समय में...'

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. इस सीट से राहुल गांधी ने चुनाव जीता लेकिन वो यहां से इस्तीफा देंगे. राहुल रायबरेली से सांसद रहेंगे.

प्रियंका गांधी अब चुनावी राजनीति में कदम रखेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (17 जून) को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड खाली करेंगे. वायनाड सीट से प्रियंका गांधी लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी. प्रियंका गांधी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दीं.

एक्स पोस्ट में भूपेश बघेल ने कहा, "हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने पार्टी के निर्णय के अनुरूप वायनाड लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का दायित्व दिया है. इस अवसर पर हम सब उनको बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं. आपके सशक्त नेतृत्व और कुशल रणनीतिक कौशल का लाभ हम सबको मिलेगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर राहुल गांधी जी के लिए भी यह एक कठिन निर्णय रहा होगा. रायबरेली की जनता का प्रतिनिधित्व रायबरेली के राहुल जी सांसद के रूप में करेंगे. रायबरेली को बधाई. वायनाड ने मुश्किल समय में हम सबका साथ दिया, वायनाड का साथ हम सब कभी नहीं छोड़ेंगे. वायनाड की जनता को शुभकामनाएँ." 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "राहुल गांधी दो लोकसभा सीट से जीते हैं लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और हमने निर्णय लिया है कि प्रियंका गांधी वायनाड से (लोकसभा उपचुनाव) लड़ेंगी.’’ 

राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि रायबरेली और वायनाड, दोनों से उनका भावनात्मक लगाव है. उन्होंने कहा, ‘‘वायनाड से संसद सदस्य के रूप में पिछले पांच साल बहुत शानदार और सुखद अनुभव रहे हैं. वायनाड के लोगों ने मुझे बहुत कठिन समय में लड़ने के लिए समर्थन और ऊर्जा दी. मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा....’’  उन्होंने कहा, ‘‘मैं वायनाड का दौरा करना जारी रखूंगा और वायनाड से किये गए वादे पूरे किए जाएंगे.’’

पर्यटकों से गुलज़ार होगा बस्तर का कोसारटेडा बांध, साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनेगा ईको टूरिस्ट रिजॉर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget