एक्सप्लोरर

पांच जिलों के 1400 जवानों ने नक्सलियों को घेरा, कैसे माओवादियों के खिलाफ अभियान को मिली कामयाबी?

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. इसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में एक बार फिर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है. 

हालांकि अब तक 5 नक्सलियों के शवों को जवानों ने बरामद किया है. पुलिस के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, बस्तर संभाग के पांच जिलों के जवानों के संयुक्त ऑपरेशन में माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. 

इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं और इलाके में सर्च अभियान जारी है. कई जगहों से जानकारी मिल रही है कि कुछ इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर फायरिंग जारी है.

पांच जिलों के 1400 जवानों ने चलाया ऑपरेशन
बस्तर पुलिस के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के घमंडी के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. 

दरअसल, पिछले 30 जून को बस्तर संभाग के पांच जिलों में, जिनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में DRG, STF, BSF और आईटीबीपी के लगभग 1400 जवान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. 

इसी दौरान घमंडी के जंगलों में जवानों और नक्सलियों का आमना- सामना हुआ है. मंगलवार (2 जुलाई) की सुबह से ही नक्सली और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हुआ है. 

बड़े कैडर के नक्सलियों के मौजूदगी 
जानकारी मिली है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं, लेकिन अबतक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. इलाके में लगातार जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के बड़े कैडर के नक्सली इस इलाके में डेरा जमाए हुए थे. इसके बाद जवानों ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया. इस घेराबंदी के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

पुलिस चला रही 'माड़ बचाओ अभियान'
इसी इलाके में जवानों ने कुछ महीने पहले अलग- अलग मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर किया था. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इन पांच जिलों में पुलिस के जरिय 'माड़ बचाओ अभियान' चलाया जा रहा है. 

अंतरराज्यीय सीमा पर जवानों का एक्शन
इसके तहत लगातार छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे इलाकों में संयुक्त रूप से जवानों के द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  इस ऑपरेशन में जवानों को सफलता भी मिल रही है. इस इलाके में पिछले महीने ही जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया था. 

दंतेवाड़ा- बीजापुर- नारायणपुर के सरहदी इलाके में भी मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सली मारे गए थे. इसी इलाके में आगे बढ़ते हुए जवानों की मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई है. 

इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है. फिलहाल पांच नक्सलियों का शव बरामद हुआ है. इलाके में लगातार सर्च अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कांकेर में शहरी क्षेत्रों में घूम रहा तेंदुआ, दहशत की वजह से घरों में दुबके लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
Durg News: JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार
दुर्ग में JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
Sanju Samson Fastest Century: संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
Embed widget