एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप,अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

CG News: जगदलपुर में गोबर से वर्मी, सुपर कंपोस्ट खाद बनाने वाली महिलाओं ने निगम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बीते कई महीनो से मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है.अधिकारियों ने जांच की बात कही.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में गोबर से वर्मी और सुपर कंपोस्ट खाद बनाने वाले 200 से ज्यादा महिलाओं ने निगम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बीते कई महीनो से उन्हें गोबर से  खाद बनाने के लिए दिए जाने वाला मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया  है.महिलाएं नगर निगम के चक्कर काट रही हैं लेकिन उन्हें कब तक उनका मानदेय मिलेगा.इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है.

वेतन देने की कर रहीं मांग
गुस्साई महिलाओं ने निगम के सामने धरना प्रदर्शन कर अपनी मेहनताना राशि देने की मांग निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से की है.वही उन्होंने आरोप लगाया है कि, गोधन न्याय योजना के तहत निगम के चार एसएलआरएम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को निगम के द्वारा करीब 10 लाख रुपए देने थे ,लेकिन अब तक बार-बार मांग किए जाने के बाद केवल 5 लाख 23 हजार रुपए ही उनके खाते में दिए जा सके हैं.और बाकि के पैसे लेने महिलाएं निगम के चक्कर काट रही हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्मी कंपोस्ट.सुपर कंपोस्ट और सुपर प्लस कंपोस्ट बनाने वाली महिला समूहो को 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी कंपोस्ट के बदले प्रति किलो एक रुपए और सहकारी समितियो को 10 पैसे की प्रोत्साहन राशि देने की बात कही गई है लेकिन अब तक इसका कुछ पता नहीं चल पाया है.

कई महीनो से नहीं किया गया है भुगतान
दरअसल शहरी गौठानो  में गोबर से वर्मी और सुपर कंपोस्ट खाद बनाने के लिए स्थानीय महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा रोजगार दिया गया है.इसे महिलाएं भी अपनी आजीविका का सबसे बड़ा साधन मान रही थी ,लेकिन अब यह काम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है.आलम यह है कि खाद बनाने के बाद इन महिलाओं को ना तो पैसा मिल रहा है और ना ही कितने रुपए की खाद बेची गई इसकी जानकारी दी जा रही है.पैसा कब मिलेगा इसे लेकर महिलाएं परेशान हैं नाराज महिलाएं निगम पहुंचकर बार-बार अधिकारियों से उनका मेहनताना देने की गुहार लगा रही है.

अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन
इधर शहर के एसएलआरएम  सेंटर में गोबर से वर्मी और सुपर कम्पोस्ट  खाद बनाई जाती है.यहां पर इस समय  दो लाख किलो से ज्यादा खाद पड़ी हुई है.जिसकी बिक्री अब तक निगम नहीं कर पा रही है.इसके साथ ही यह खाद कब तक बिकेगी इसको लेकर अधिकारी ना तो समय बता रहे हैं और ना ही यह खाद किसे बेची जाएगी इसके बारे में निर्णय ले पा रहे हैं.फिलहाल  नगर निगम  के आयुक्त हरेश मंडावी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर क्यों महिलाओं को समय पर भुगतान नहीं किया गया है और कितनी राशि शेष है.उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर महिलाओं को उनके मेहनताना का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश का तूफानी दौरा, तीन जिलों में सभा को करेंगे संबोधित, सुकमा और कोंडागांव में करोड़ों के विकास कार्यो का लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget