एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश का तूफानी दौरा, तीन जिलों में सभा को करेंगे संबोधित, सुकमा और कोंडागांव में करोड़ों के विकास कार्यो का लोकार्पण

Chhattisgarh Election 2023 : सीएम भूपेश बघेल आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे. साथ सुकमा और कोंडागांव में करोड़ो के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी साल में आज छत्तीसगढ़ के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे. जिसमें राजधानी रायपुर, सुकमा और कोंडागांव जिला शामिल है. सीएम बघेल राजधानी रायपुर में राज्य संगोष्ठी ‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’ में शामिल होंगे, उसके बाद सुकमा और कोंडागांव जिलों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे.

सी.जी. फिजियोकॉन 2023 में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि 24 सितंबर को राजधानी रायपुर सहित सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.05 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य संगोष्ठी  ‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सुकमा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा दोपहर 12.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.10 बजे सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ पहुंचेंगे. सीएम बघेल छिंदगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का लोकार्पण और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है. 

कोंडागांव में आदिवासी विश्राम गृह का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छिंदगढ़ से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और कोण्डागांव में दोपहर 3.10 बजे सेंट्रल लाईब्रेरी, आदिवासी विश्रामगृह भवन का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे. सीएम बघेल शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.35 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में जय बूढ़ी मां गाड़ा महासभा द्वारा आयोजित ‘नुवाखाई जोहार भेंटघाठ’ मिलन समारोह 2023 में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: ताम्रध्वज साहू को सीएम बनाने के नाम पर कांग्रेस ने जनता को दिया धोखा! केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget