एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने क्यों लगाया भूपेश बघेल पर दांव? जानिए इसके पीछे का सियासी गुणा गणित

Election 2024: राजनांदगांव सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय सांसद हैं. BJP ने यहां से फिर से मौजूदा सांसद को ही टिकट दिया है. वहीं अब कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को टिकट दिया है.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा हुआ है. ऐसे में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. एक ओर जहां बीजेपी (BJP) ने कुछ दिन पहले अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. वहीं अब कांग्रेस (Congress) ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. 

कांग्रेस ने इस बार कई सीनियर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. पार्टी ने भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. फिलहाल भूपेश बघेल अभी पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट की बात करें, तो इस सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में पांच सीटें आई थी, जबकि बीजेपी को तीन सीटों पर जीत मिली थी.

क्या कहतें हैं 2019 के आंकड़ें?
राजनांदगांव लोकसभा सीट से अभी बीजेपी के संतोष पांडेय सांसद हैं. बीजेपी ने यहां से फिर से मौजूदा सांसद को ही टिकट दिया है. यह राज्य का वह क्षेत्र है, जहां ओबीसी वोटर्स बड़ी संख्या में हैं. बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय ने चुनाव जीता था. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार भोलाराम साहू को एक लाख 11 हजार 966 मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की थी. 

बीजेपी के संतोष पांडेय को 662387 मत हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस के भोलाराम साहू को 550421 मत हासिल हुए थे. वहीं बीएसपी की रविता धुव्र 17145 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं थी. इस सीट पर 19456 मत नोटा को प्राप्त हुए थे. वहीं वोट प्रतिशत की बात करें, तो कुल मिले मतों में बीजेपी को 50.68, कांग्रेस को 42.11, बीएसपी को 1.31 और नोटा को 1.49 फीसदी मत हासिल हुए थे. फिलहाल भोलाराम साहू मौजूदा समय में खुज्जी विधानसभा से विधायक हैं.  

कई बार से बीजेपी के कब्जे में है यह सीट
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव सीट की अहमियत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं, क्योंकि इसे बीजेपी का मजबूत किला कहा जाता है. कई बार से यह सीट बीजेपी के कब्जे में जाती रही है. संतोष पांडे से पहले रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और उससे पहले मधुसूदन यादव यहां से सांसद थे. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पिछले कई बार से यहां से विधायकी जीतते आए हैं. इस बार के विधानसभा में चुनाव में भी रमन सिंह को जीत हासिल हुई है.

बघेल को राजनांदगांव से क्यों मिला टिकट?
फिलहाल अगर इस बार के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें, तो उसके अनुसार यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है. बीजेपी ने यहां से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार संतोष पांडेय को उतारा है. ऐसे में पार्टी भूपेश बघेल पर दांव खेलकर ओबीसी वोटर्स को साधने की कोशिश की है. भूपेश बघेल राज्य में ओबीसी के सबसे बड़े चेहरे हैं. वहीं पूर्व सीएम की लोकप्रियता को भी पार्टी भुनाना चाहती है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget