एक्सप्लोरर

Kanker News: बैंक के गार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हर तरफ हो रही चर्चा, जिलाधिकारी ने तारीफ में लिखी ये बात

Chhattisgarh News: गार्ड ने रुपये देखकर खातेदार को ढूंढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिलने पर 2 लाख रुपये संभालकर रख लिया. 3 घंटे बाद खातेदार वापस लौटा तो पूरे पैसे वापस कर दिए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले के पखांजूर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच (State Bank Of India) के गार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. इसके लिए खुद कांकेर जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने गार्ड की सोशल मीडिया में तारीफ की है. दरअसल शनिवार को पखांजूर में स्थित एसबीआई ब्रांच में रुपए निकालने आया एक खातेदार करीब 2 लाख रुपये निकालने के बाद वहीं भूलकर चला गया. ऐसे में काफी देर तक पैसे बैंक में लावारिस हालत में पड़े थे. 

कलेक्टर ने क्या कहा
कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कहा, SBI पखांजूर के बाहर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये गगलती से छूट गए थे. 3 घंटे बाद जब वह वापिस बैंक पहुंचे तो जिम्मेदारी से गार्ड का कर्तव्य निभा रहे- श्री समर पांडे द्वारा पूरी राशि उन्हें सुरक्षित लौटा दी गई. पूरे जिले को श्री पांडे की कर्तव्यपरायणता पर गर्व है.

पैसे वापस कर दिए
इस दौरान गार्ड ने रुपये देखकर खातेदार को बाहर निकलकर ढूंढने की कोशिश की लेकिन उनके नहीं मिलने पर 2 लाख रुपये को अपने पास संभाल कर रख लिया इसके बाद करीब 3 घंटे बाद खातेदार ने वापस बैंक लौटकर जब पैसे की खोजबीन की तो गार्ड समर पांडे ने उनके पूरे 2 लाख रुपये वापस कर दिए. इसके लिए बैंक के खातेदार ने गार्ड का आभार माना और पूरे ब्रांच में उनकी इस ईमानदारी के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया. 

Chhattisgarh News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. एम गीता का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

ईमानदारी की चर्चा 
गार्ड का नाम समर पांडे हैं जो पिछले कई सालों से पखांजुर ब्रांच में तैनात है. वहीं गार्ड की इस ईमानदारी की पूरे कांकेर जिले में तारीफ हुई. दरअसल हर रोज बैंक में बड़ी संख्या में लोग आते हैं ऐसे में खातेदार ने गलती से पैसे को वहीं पर छोड़ दिया और भूल कर निकल गया. गार्ड के ईमानदारी की चर्चा हो रही है. 

जमकर हो रही तारीफ
बता दें कि, इससे पहले भी रायपुर ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी ने एयरपोर्ट पर एक बैग में लावारिस हालत में मिले 45 लाख रुपए अपने विभाग में जमा कराकर ईमानदारी की मिसाल पेश की थी. वहीं अब छत्तीसगढ़ में यह पिछले 1 महीने में दूसरा मामला सामने आया है. फिलहाल कांकेर जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के साथ साथ सभी लोग एसबीआई ब्रांच के गार्ड समर पांडे के ईमानदारी की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: रायपुर के शिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, कल से लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे 2 हजार से अधिक पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget