एक्सप्लोरर

IND Vs NZ ODI: क्रिकेट मैच के पहले रायपुर में टिकट ब्लैक करते 9 गिरफ्तार, जानिए कैसे चल रहा थी टिकटों की कालाबाजारी

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में दूसरा वन डे क्रिकेट मैच खेला जा रहा है, मैच के पहले टिकटों की कालाबाजारी में 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो रहा है. शनिवार को डेढ़ बजे से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा. इस क्रिकेट मैच के टिकट को लेकर प्रदेश भर में मारामारी है. 500 रुपये का टिकट 3 हजार रुपये तक में बिक रहा है. क्रिकेट प्रेमी ब्लैक में टिकट खरीदने के लिए मजबूर हो गए है. इसपर रायपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पिछले तीन दिनों में रायपुर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. चलिए समझते है कैसे की जा रही थी टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग

छत्तीसगढ़ में मैच टिकट को लेकर मारामारी

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने टिकट रेट जारी किए थे. इसके अनुसार स्टूटेंड कोटे में 1500 टिकट आरक्षित था. वह सबसे सस्ता 300 रुपये का था. इसके अलावा फ्री सिटिंग में 500 रुपये में टिकट बेचे गए लेकिन अगले ही दिन से क्रिकेट प्रेमी मैच के टिकट के लिए परेशान होने लगे. इससे बाद जिन लोगों ने शुरुआत में ही ऑनलाइन टिकट खरीद ली थी वे सारे टिकट ब्लैक में बिकने लगे. रायपुर के स्टेडियम के पास और शहर में भी कई जगहों पर खुलेआम टिकट ब्लैक होते रहे. इसकी शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने एक्शन लिया.

अबतक 9 लोगों की हुई गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी और आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 टिकट जब्त किए गए हैं. 20 जनवरी को पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर के तन्मय जैन और अमनदीप सिंह को पकड़कर उनसे 19 टिकट जब्त किए हैं. 20 जनवरी को ही गंज थाना क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों में टिकटों की कालाबाजारी करते 5 लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 22 टिकट जब्त किया गया है. रायपुर पुलिस इन सबके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है.

कैसे होता था टिकट ब्लैक

जिन लोगों ने ब्लैक में टिकट खरीदे हैं, उन्होंने बताया कि फोन कॉल के जरिए टिकट ब्लैक करने वाले से संपर्क होता था. 500 रुपये के टिकट के लिए 3 हजार रुपये तक डिमांड हो रही है.1500 रुपए का टिकट 5 हजार रुपये तक बिक रहा है. कई लोग मजबूरी में टिकट खरीद रहे हैं. फोन से संपर्क के बाद जहां बुलाया जाता था वहां से टिकट कलेक्ट करते थे. कई जगह तो खुलेआम क्रिकेट मैच के टिकट बिक रहे हैं. 

ये हैं टिकट के आधिकारिक रेट 

 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से टिकट बिक्री और खाने- पीने के चीजों के दाम के बारे में जानकारी दी गई है. क्रिकेट संघ ने बताया कि स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट को आईडी कार्ड दिखाने पर केवल 300 रुपये में टिकट दिया जाएगा. सबसे सस्ता टिकट स्टूडेंट को ही दिया जाएगा. स्टूडेंट कोटे के टिकट बच्चों के ऑफलाइन मिलेंगे. इसके बाद बिना सीट नंबर के टिकट 500 रुपये में शुरू होगी. 1000, 1250 और 1500 रुपये के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री होगी. इसके अलावा सिल्वर टिकट 5 हजार रुपये, गोल्ड 6 हजार और 7500 रुपये में टिकट बिक्री होगी.

 इंडिया- न्यूजीलैंड का बड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे से रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन डे मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमों ने मैच के एक दिन पहले 20 जनवरी को ग्राउंड में जमकर पसीना बहाया है.  दोनों ही टीम ग्राउंड पर बैटिंग- बोलिंग की प्रैक्टिस करते दिखी है. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: पूर्व मंत्री चंद्राकर ने सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही नाराजगी को दी हवा, दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget