एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पूर्व मंत्री चंद्राकर ने सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही नाराजगी को दी हवा, दिया ये बड़ा बयान

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री और सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया. इसको लेकर राजनैतिक चर्चाओं के साथ बयानबाजी शुरू हो गई है. जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने को है. ऐसे में प्रदेश की दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है. कांग्रेस एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज रहने के लिए तैयारियों में लगी हुई है, तो वहीं बीजेपी, कांग्रेस को परास्त कर वापसी की तैयारी में है. ऐसे में बीजेपी के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ की राजनीति की उप राजधानी कहे जाने वाले सरगुजा में जमावड़ा है.

20 जनवरी से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है, पहले दिन पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम समेत कई दिग्गज बैठक में शामिल हुए और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई.

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने दिया ये बयान
वहीं पहले दिन की बैठक समाप्त होने के बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री और सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया. इसको लेकर राजनैतिक चर्चाओं के साथ बयानबाजी शुरू हो गई है. दरअसल, बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने अम्बिकापुर पहुंचे अजय चंद्राकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि "टीएस बाबा का अपमान हो रहा है, वो अपमान सहने के लिए कांग्रेस में हैं. मैं समझता था कि उनकी रीड की हड्डी है, उसमें रीड की हड्डी नहीं है. वो भूपेश बघेल के अपमान सहने के लिए ही पैदा हुए हैं.

इसलिए मैंने उनके बारे में कोई बात नहीं कही, मैंने तो सरगुजा की जनता से कहा कि अपने महाराजा 114वें, 18वें पीढ़ी के महाराजा के अपमान का बदला लो. आप लोग जागो, वे नहीं जग सकते. वो मान लिए हैं अपमान सहना मेरी नियति है कांग्रेस में." बता दें कि अजय चंद्राकर ने एक बार फिर सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच चल रही कथित नाराजगी की बात खोल दी है. हालांकि, कांग्रेस जब से छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई है तब से सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच सबकुछ ठीक नहीं चलने की बात कही जाती रही है.

नजदीक है विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है. ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर हावी हो रहे है. एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की धार तेज हो चुकी है. बीजेपी जनता को मोदी सरकार की योजनाओं के फायदे गिनाकर बीजेपी को जिताने की बात कह रही है, तो वहीं कांग्रेस भूपेश सरकार की योजनाओं के बल पर चुनाव जीतने का दम भर रही है.

कुछ दिनों बाद कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाला है. जिसमें देशभर के बड़े दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी होगी. ऐसे में बीजेपी वाले भी पीछे नहीं है. बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में जोर शोर से चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन हो रहा है. वहीं इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद है, जो चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद का फार्मूला अपनाने के मूड में दिख रहे है.

ये भी पढ़ें: Bastar News: इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का विरोध, हजारों ग्रामीणों ने किया धरना- प्रदर्शन, सरकार से कर रहे ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget