एक्सप्लोरर

Heatwave in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश में हीट वेव पर चेतावनी जारी की है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.

Heat Wave In India: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश में हीट वेव को लेकर 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से आने वाले 24 और 48 घंटो में इन जिलों में भीषण ग्रीष्म लहर और उष्ण रात्रि होने को लेकर चेतावनी जारी किया गया है.

एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए  प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगाव जिले के एक दो पॉकेट पर भीषण हीटवेव रहने की संभावना जताई है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले के कुछ हिस्सों में हीटवेव चल सकती है. हालांकि इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के एक दो पॉकेट में हीटवेव चलने की संभावना जताई है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है. जिनमें सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ जिला में दर्ज किया गया है. जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है उन जिलों में रायगढ़ 45.4°C, राजनंदगांव 44.5°C, जांजगीर 44.4°C, बलौदा बाजार 44.2°C, मुंगेली 44.1°C, बिलासपुर 43.6°C, दुर्ग 43.4°C, महासमुंद 42.5°C, रायपुर 42.4°C, जशपुर 42.4°C, कोरबा 42.3°C , बलरामपुर 42°C, कोरिया 41.1°C डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है.
 
जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं हैं. उसके बाद 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है. मध्य छतीसगढ़ के कुछ पाकेट में भीषण ग्रीष्म लहर / ग्रीष्म लहर और उष्ण रात्री रहने की अति संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ मे आगामी दिनों मे वर्षा तथा मेघ गर्जन की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है.

Chhattisgarh News: 10 जुलाई तक चलाया जाएगा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान , मलेरिया मुक्त की ओर बढ़ता एमसीबी जिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget