एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: धान खरीदी को लेकर दाम नया मिलेगा या पुराना? असमंजस में किसान, नई सरकार से लगाई अब ये आस

Balrampur News: छत्तीसगढ में अभी कांग्रेस सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए दामों पर ही धान की फसल खरीदी जा रही है. बीजेपी ने अभी कोई परिवर्तन नहीं किया है. जिसको लेकर किसानों में संशय बना हुआ है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ की बीजेपी सरकार से बलरामपुर जिले के किसान नाराज नजर आ रहे है. दरअसल, किसान कैबिनेट बैठक में धान खरीदी के समर्थन मूल्य का निर्णय नहीं हो पाने से मायूस है. पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही बीते 1 नवंबर से धान की खरीदी की जा रही है. वहीं दूसरी ओर नए समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर भी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. ऐसी स्थिति में किसानों में संशय बना हुआ है. 

‘2 हजार 203 रुपए क्विंटल की दर पर हो रही है धान खरीद’
जानकारी के अनुसार, पूर्ववर्ती सरकार के आदेश के तहत मोटा धान 2 हजार 183 रुपए और पतला धान 2 हजार 203 रुपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है. बताया गया है कि यह राशि दो-तीन दिन में कर्ज काटकर किसानों के खाते में पहुंच भी रही है. कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी की शेष अंतर की राशि बोनस समेत राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल करीब 9 हजार रुपए किसानों को चार किस्तों में दी जाती रही है. 

असमंजस में किसान समर्थन मूल्य मिलेगा या नहीं?
वहीं नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषण पत्र में दो साल का बकाया बोनस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को देने का वादा किया है. यही नहीं बीजेपी ने धान खरीदी प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया है. परंतु किसान इस असमंजस में हैं कि बीजेपी सरकार द्वारा घोषित यह समर्थन मूल्य उन्हें मिलेगा या नहीं? बलरामपुर जिले के किसानों के अनुसार प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट की बैठक में दो साल के बकाया बोनस को देने का फैसला तो कर दिया है किन्तु धान समर्थन मूल्य 3100 रुपए एक मुश्त भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है और ना ही समितियों द्वारा नए रेट पर धान खरीदी को लेकर कोई जानकारी दी जा रही है. 

‘अभी तक नहीं आई कोई गाइडलाइन’
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद नए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं आई है. ऐसे में पुरानी सरकार द्वारा निर्धारित दर से ही समितियों में धान की खरीदी की जा रही है. बीजेपी ने 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा की है. लेकिन इसके लिए अभी आदेश नहीं आया है. फिलहाल किसानों में यह आस जगी हुई है कि 300 रुपए बोनस के हिसाब से राशि का वितरण किया जा सकता है। इससे किसानों को काफी कुछ राहत मिल सकेगी. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: शीतकालीन सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट, किसानों के लिए विष्णु सरकार ले सकती है बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget