एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: ऐजाज ढेबर से ईडी ने 11 घंटे की पूछताछ, मेयर बोले- 'मुझे बेवजह 10 घंटा  बैठा देंगे तो...'

Raipur: मेयर ऐजाज ढेबर ने कहा कि मैं ये भी नहीं बोलता की वो (ईडी अफसर) गलत तरीके से पेश आते हैं. वो बहुत अच्छे से बातचित करते हैं. मैं रायपुर शहर का मेयर हूं अति आवश्यक सेवा में आता हूं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले साल से चल रही ईडी (ED) की कार्रवाई में एक बार फिर कड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. कांग्रेस (Congress) के नेता और रायपुर (Raipur) मेयर ऐजाज ढेबर (Aijaz Dhebar) को ईडी ने 11 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ दिया, लेकिन इस पर रायपुर मेयर ने कड़ी आपत्ति जताई है. मेयर ने मीडिया से कहा है कि 11-11 घंटे बैठा देते हैं और पूछते हैं पिताजी का नाम बताओ. मैं अति आवश्यक सेवा में आता हूं. इस तरह बैठे रहूंगा तो रायपुर का काम प्रभावित होगा.

दरअसल, शनिवार की सुबह ईडी का एक्शन देखने को मिला. सुबह सुबह रायपुर मेयर को सप्ताह में दूसरी बार ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया. इसके साथ ईडी ने रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर (Anwar Dhebar)को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. इस बीच रायपुर के ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी ने जमकर हंगामा किया. केंद्र सरकार पर सेंट्रल एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की है. वहीं कांग्रेसियों ने ईडी अफसरों की गाड़ी गेट के सामने ही रोक दी. जमकर हंगामा हुआ. फिर पुलिस की मदद से ईडी के अधिकारी दफ्तर पहुंच पाए.

ईडी के अधिकारी पिताजी का नाम पूछते हैं- ऐजाज ढेबर
देर रात रायपुर मेयर को ईडी ने छोड़ दिया और रविवार को मेयर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है. इस पर रायपुर मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए नाराजगी जताई है. उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी पत्र लिखकर की है. मेयर ने कहा "कांग्रेस का कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है. हम डटकर सामना करेंगे. पूछताछ में ये लोग लाकर बैठा देते हैं. पिताजी का नाम बताओ. इसका नाम उसका नाम बताओ. ये सब पूछताछ होती है. हम लोगों को लगता है बहुत गंभीर मामला है, लेकिन मामला कुछ सामने आए तो सही है. हो सकता है उनकी जांच में हुआ होगा."

ईडी के निदेशक पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखी
इसके आगे मेयर ऐजाज ढेबर ने कहा कि मैं ये भी नहीं बोलता की वो(ईडी अफसर) गलत तरीके से पेश आते हैं. वो बहुत अच्छे से बातचित करते हैं. न समय बहुत लेते है. मैं रायपुर शहर का मेयर हूं अति आवश्यक सेवा में आता हूं. हम लोगों का 24 घंटे का काम रहता है. आप मुझे लगातार 11-11 घंटे बैठा कर रखते हैं. इससे रायपुर का काम प्रभावित होता है. इसलिए मैनें ईडी के निदेशक पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखी है. जितना पूछताछ करें मैं आपकी पूरी मदद करूंगा. मगर आप मुझे बेवजह 10 घंटा  बैठा देंगे तो शायद वो ठीक नहीं होगा. हम एक जगह बैठ जाते हैं, तो हम लोगों का काम प्रभावित होता है

बोले- ईडी पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ में
उन्होंने कहा "मुझे ये पता नहीं चल रहा है की किस पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ में है. कई सारे अधिकारियों और नेताओं के घर ईडी की रेड हो रही है, लेकिन आज तक इन्होंने नहीं बताया कि किसके घर में क्या मिला. यदि किसी पर कार्रवाई कर रहे हो तो आपको ये पता होना चाहिए की आपका जुर्म क्या है. घबराएगा वही जिसने षड्यंत्र  और जो गड़बड़ की हो."

ईडी रेड के पीछे मेयर ने वजह बताते हुए कहा कि यहां कांग्रेस बहुत मजबूत है. इस लिए ईडी सीबीआई षड्यंत्र रच रही है. अभी 3 - 4 और एजेंसियां और भी आने वाली हैं. किसी बीजेपी नेताओं के घर में छापा नहीं पड़ता है. छापे पड़ते भी हैं तो जैसे ही वो बीजेपी ज्वाइन कर लेते हैं पाक साफ हो  जाते हैं. लोकतंत्र नहीं ये बीजेपी की दादागिरी है. पूरे देश में कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है.

Dantewada: 'ट्री मैन सिंड्रोम' बीमारी से ठीक होकर घर पहुंची से जागेश्वरी, चेहरे पर लौटी मुस्कान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget