एक्सप्लोरर

Durg News: मजदूरी करने वाली महिलाएं चला रहीं दाल मिल, सालाना 10 लाख कमाई होने की उम्मीद

Durg: दुर्ग में मजदूरी करने वाली बहुत सारी महिलाएं अब दाल मिल चला रहीं हैं. इन्हें आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से दाल बनाने, पॉलिश करने और आटा बनाने की मशीन प्रदान की गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड क्षेत्र के गांवों में मजदूरी करने वाली बहुत सारी महिलाएं अब दाल मिल चला रहीं हैं. वे किसानों की दलहनी फसलें खरीद कर खुद दाल बना रही हैं. इन महिलाओं को आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से दाल बनाने, पॉलिश करने और आटा बनाने की मशीन प्रदान की गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब उद्यम के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही हैं.

आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रही है महिलाएं

ग्राम जाताघरों में श्रद्धा स्वयं सहायता समूह द्वारा पिछले 1 माह से दाल बनाने का कार्य किया जा रहा है. जहां इन महिलाओं के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से स्थापित की गई दाल मिल का जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने विधिवत उद्घाटन किया. समूह की अध्यक्ष प्रतिमा ठाकुर ने बताया कि उनके समूह में कुल 11 महिलाएं जुड़ी हैं. इसके पहले वे सभी मजदूरी करती थी. अब वे दाल मिल चलाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं.

Chhattisgarh: फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा, जानें पूरा मामला

आर्डर मिलना हो गया है शुरू

उन्होंने बताया कि अब तक उनके द्वारा एक माह में 3 क्विंटल दाल बनाया जा चुका है. इसमें से लगभग एक क्विंटल दाल का विक्रय भी कर चुकी हैं. इसके अलावा दाल बनाते समय निकलने वाले चुनी का भी वे 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से विक्रय करके आर्थिक आमदनी अर्जित कर रही हैं. उनके समूह को हॉस्टल और दुकानदारों से आर्डर मिलना भी शुरू हो गया है. जिन्हें भी वे शीघ्र ही दाल सप्लाई करेंगी. उन्होंने बताया कि चना दाल का बेसन बनाकर भी उनके द्वारा विक्रय करने की तैयारी चल रही है.

समूह की अध्यक्ष गंगोत्री चंदेल ने दी जानकारी

समूह में उनके अलावा जुड़ी अन्य महिलाएं अनीता मरकाम, रमशीला यादव, उपाठाकुर प्रेमीन यादव, पार्वती यादव, मंगलीन यादव, कुमारी ठाकुर, रूपा यादव, पूर्णिमा यादव और रामकली यादव सभी मिलकर उक्त दाल मिल संचालित कर रही हैं. इसी प्रकार ग्राम हरितरा में जय मां शीतला स्व सहायता समूह द्वारा भी दाल मिल चलाया जा रहा है. समूह की अध्यक्ष गंगोत्री चंदेल ने बताया कि अब तक 12000 हजार रुपए से भी अधिक के दाल एक माह में विक्रय कर चुकी है. एक सप्ताह पहले परसकाल में भी महिलाओं ने दाल मिल स्थापित की है.

एक साल में कितनी हो सकती है कमाई

जानकारी के अनुसार मिल के क्षमता के मुताबिक प्रत्येक समूह की महिलाएं साल में लगभग 50 टन दाल का उत्पादन कर सकती हैं. इससे ये सालाना 10 लाख रुपए से अधिक की शुद्ध कमाई कर सकती हैं. इसके अलावा दाल बनाते समय निकलने वाले चुनी बेचकर भी अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने छत्तीसगढ़ से भरा पर्चा, सीएम भूपेश बघेल रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget