एक्सप्लोरर

Durg News: जान की भीख मांगता रहा शख्स, मामूली विवाद पर सरेआम तलवार से तीन लोगों ने की हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुराने विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों ने मामूली विवाद पर एक युवक की डंडे और तलवार से काट कर सरेआम हत्या कर दी. दरअसल, दुर्ग जिले का सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर में 8 सितंबर की रात विजय चंद्राकर जोकि राजीव नगर का रहने वाला है. वह रात करीब 11:30 बजे अपनी स्कूटी से घर जा रहा था. तभी रास्ते में गया नगर के परमेश्वरी स्कूल के पास तीन बदमाश सागर गुप्ता और शंकर साहू समेत अपचारी बालक ने उसका रास्ता रोक लिया और आपसी पुराने विवाद और पैसे के लेंन-देन को लेकर विवाद करने लगे.

मृतक विजय चंद्राकर कुछ समझ पाता इससे पहले ही अपराधियों ने अपने पास रखें तलवार और डंडे से मृतक विजय चंद्राकर पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया. मृतक बदमाशों से जान की भीख मांगते रहा, लेकिन बदमाशों ने उसकी एक न सुनी और उसे अधमरा करके वहां से फरार हो गए.

मौत के बाद जागी पुलिस
इस घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विजय चंद्राकर को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जब तक घायल विजय चंद्राकर का इलाज चल रहा था. तब तक पुलिस इसे मारपीट का मामला समझ रही थी. जब युवक की मौत हो गई तब जाकर पुलिस हरकत में आई और हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ शुरू की. पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग समय दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Chhattisgarh: बस्तर के नक्सलगढ़ में पहुंची फ्री वाई-फाई की सुविधा, 108 गांव के लोगों को मिलेगा इंटरनेट

2 दिन पहले जगदलपुर में भी हुई थी इसी तरह की वारदात
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में 2 से 3 दिन पहले आपसी लेनदेन को लेकर एक नाबालिग समेत तीन दोस्तों ने अपने ही जिगरी दोस्त को कैंची और मोटरसाइकिल की चाबी से गोद का मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में भी पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. हत्या करने के बाद इन आरोपियों ने अपने मृतक दोस्त की लाश को सरगीपाल के लामिनी के पुलिया के नीचे फेंक दिया. घटना के 1 दिन बाद अज्ञात लाश को देखकर आसपास के लोगों ने परपा पुलिस को इसकी सूचना दी.

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी एसपी को दिए यह निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार दो दिनों से प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से अपराध को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को अपराध पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि एसपी खुद हर रात को गश्त पर निकले और सारे गतिविधियों का जायजा ले. मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि वे आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल लगाम लगाए साथ ही ऑनलाइन सट्टा और शराब तस्करी जैसे मामलों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य सरगना तक पहुंचे. इसके लिए वे अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय बनाए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बोर्ड टॉपरों को आज से कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की सवारी, 125 स्टूडेंट्स को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget