एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर के नक्सलगढ़ में पहुंची फ्री वाई-फाई की सुविधा, 108 गांव के लोगों को मिलेगा इंटरनेट

Bastar Wi-Fi Service:

Bastar Wi-Fi Service: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का बस्तर (Bastar) पिछले 4 दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है. आज भी आधुनिकता के युग में काफी पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है. कनेक्टिविटी की सुविधाओं को लेकर बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए जाने हैं. हालांकि, जिला प्रशासन के प्रयास से अब नक्सल प्रभावित गांव पहली बार इंटरनेट की सुविधा से जुड़ रहे हैं और यहां भी मोबाइल सेवा और इंटरनेट की सुविधा मिलने जा रही है. दरअसल तोकापाल और बस्तर ब्लॉक के ऐसे गांव में इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है, जहां कभी ग्रामीणों को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पाती थी.
 
तोकापाल के कई गांव नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां मोबाइल टॉवर नहीं लग पाए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों के प्रयास से अब यहां भी मोबाइल सेवा शुरू हो गई है. बीएसएनएल के सहयोग से जिला प्रशासन ग्रामीणों को नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवा रही है. तोकापाल और बस्तर विकासखंड के करीब 108 गांव के लोग वाई-फाई की सुविधा से जुड़ रहे हैं और इन गांवो में कई गांव नक्सल प्रभावित हैं. बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से कनेक्टिविटी की कवायद प्रशासन के द्वारा की जा रही थी, नक्सल भय होने की वजह से यहां मोबाइल टावर नहीं लग पा रहा था. आधुनिकता के युग में भी यहां के ग्रामीण इंटरनेट और मोबाइल फोन की सुविधा से नहीं जुड़ नही पा रहे थे, लेकिन बीएसएनल के सहयोग से इन अंदरूनी इलाकों में मोबाइल सेवा की शुरुआत की गई.
 
 
बीएसएनल के साथ हुआ एमओयू
अब इन गांवों में वाई-फाई की सुविधा यहां के ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही है. इसके लिए बीएसएनल के साथ जिला प्रशासन ने एमओयू भी किया है. अब इन ग्रामीण इलाकों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के साथ ही ई गवर्नेस, पारदर्शिता और व्यापार करने की भी सुगमता आएगी. सामाजिक और आर्थिक विकास में भी ग्रामीणों को मदद मिलेगी. कलेक्टर ने बताया कि बस्तर विकासखंड के 73 और तोकापाल ब्लॉक के 35 गांव में  नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. इसका मेंटेनेंस का कार्य बीएसएनएल द्वारा ही किया जाएगा.
 
इंटरनेट के माध्यम से बच्चे कर सकेंगे पढ़ाई
उन्होंने कहा कि इन इलाकों में 10 एमबीपीएस की स्पीड से वाई-फाई हाट बाजार, पंचायत भवन और सार्वजनिक जगहों पर उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही बच्चे भी इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर इनका लाभ अब यहां के ग्रामीण ले सकेंगे. आने वाले कुछ महीनों में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दरभा ब्लॉक के गांवों को भी इस वाई-फाई इंटरनेट और मोबाइल सेवा से जोड़ने की कवायद चल रही है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट
टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो

वीडियोज

Iran Us Ceasefire : सीजफायर का उल्लंघन...फिर बरसेंगी मिसाइलें! | Israel | Donald Trump | Breaking
Anant Ambani: गौ सेवा और बच्चों का प्यार! कुछ इस तरह दिल्ली में मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
Chitra Tripathi : Pakistan का ‘डबल गेम’? शांति के नाम पर साजिश! | US Iran Ceasefire
Breaking News: Bihar में CM पद पर सस्पेंस, क्या Nitish Kumar देंगे इस्तीफा? | ABP news
Saas Bahu Aur Saazish: Bhanu की जिद पड़ी भारी, Vidya के बाद अब बेटी Rajji ने भी तोड़ा रिश्ता! | Mahadev & Sons

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट
टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
Children Deaths Due To Measles: इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
Embed widget