एक्सप्लोरर

Durg Suicide: दुर्ग के जजंगिरी में एक ही फंदे से झूले पति और पत्नी, डायरी में बड़े भाई और भाभी को लेकर लिखी मिली ये बात

Durg Suicide: दुर्ग में पति-पत्नी ने एक साथ दुपट्टा से लटक कर खुदकुशी कर ली. घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जजंगिरी गांव की है. मौके से पुलिस को पति और पत्नी की अलग अलग-अलग लिखी डायरी मिली है.

Durg Suicide: दुर्ग में पति-पत्नी ने एक साथ दुपट्टा से लटक कर खुदकुशी कर ली. घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जजंगिरी गांव की है. मौके से पुलिस को पति और पत्नी की अलग अलग-अलग लिखी डायरी मिली है. डायरी में खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी और बड़े भाई और भाभी की प्रताड़ना बताया गया है. पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है. डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी बस्ती में किराए के मकान पर रहने वाले दंपति ने खुदकुशी कर ली है.

मृतक 30 वर्षीय पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे. मृतक के पिता रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और पास ही स्थित साईं विला में बड़े बटे और पत्नी के साथ रहते हैं. बड़ा भाई आर्मी में है और उसकी पत्नी माता पिता के साथ जंजगिरी में ही रहती है. मिली डायरी के मुताबिक मृतक आर्थिक तंगी से परेशान था. सूत्रों की मानें तो उसकी बड़े भाई और भाभी से नहीं बनती थी और पारिवारिक विवाद में दोनों पति पत्नी घर के आस पास ही किराये से रहते थे.

आर्थिक तंगी में होता था पारिवारिक विवाद
पुलिस के मुताबिक मृतक एसबीआई के एटीएम विंग में नौकरी करता था. दूसरे लॉकडाउन में पैसों के लेनदेन पर नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके बाद से वह घऱ में रहता था. आर्थिक तंगी के चलते पति और पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था. बताया जा रहा है कि आज ही के दिन मृतक सोलर कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने वाला था. अंदेशा जताया जा रहा है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ होगा.

इसके बाद सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं आई तो मकान मालिक ने आवाज लगाई. अंदर से आवाज का जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक ने पिता को सूचना दी. पिता ने आकर दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर आकर दरवाजा को धक्का देकर खोला तो देखा कि अंदर दोनों साड़ी के फंदे से लटके हुए हैं.

डायरी में लिखा मिला खुदकुशी का राज
पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक डायरी भी मिली है. डायरी में पति और पत्नी ने आत्महत्या का कारण बड़े भाई और भाभी की प्रताड़ना के साथ ही आर्थिक तंगी को बताया है. डायरी में लिखा गया है कि मुझे पैसा कमाने के बहुत से मौके मिले, लेकिन मैं पैसा बचाया नहीं. इतना ही नहीं मेरी नौकरी जाने के बाद कई नौकरी का ऑफर भी आया, लेकिन मां से दूर हो जाने के डर से मैं नौकरी ज्वाइन नहीं किया. बड़े भाई और भाभी ने माता पिता और हमारे बीच की दूरियों को बढ़ा दिया. इसके चलते मां बाप के घर से निकल गए और किराये के मकान में रहने लगे. इन्हीं सब कारणों से हम सुसाइड कर रहे हैं.

Bonny Sengupta Quits BJP: पश्चिम बंगाल में BJP को झटका, फिल्म अभिनेता ने ये आरोप लगाते हुए दिया पार्टी से इस्तीफा

PMRBP: मगरमच्छ से लड़ कर भाई की जान बचाने वाले धीरज को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने की बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget