एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में किसानों के सामने खाद और बीज का संकट, पिछड़ सकती है धान की फसल, जानिए क्या बोले किसान

Durg News: पचपेड़ी से आए गोपाल कृपाल का कहना है कि डीएपी नहीं है. धान का बीज नहीं मिल रहा है. अगर तीन से चार दिन में धान का बीज नहीं मिला तो धान का थरहा लगाने में हम पिछड़ जाएंगे.

Durg News: मानसून (Monsoon) के दस्तक देते ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और वह खुश हैं. दूसरी ओर उन्हीं किसानों को अब चिंता सताने लगी है. इसकी वजह यह है कि अभी धान का थरहा लगाने का समय है. ऐसे में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले के अधिकतर समितियों में खाद और धान के बीच की कमी है, जिससे किसान चिंतित हैं. किसान खेतों में खेती के लिए समय न देकर समितियों के चक्कर लगा रहे हैं. किसानों का कहना है कि अगर दो-चार दिनों में उन्हें बीज और खाद नहीं मिला तो वे इस साल धान की खेती करने में पिछड़ जाएंगे. इसकी वजह से फिर से एक बार उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ेगा.

सेवा सहकारी समिति मर्यादित भिलाई 3 धान का बीज और खाद लेने पहुंचे पचपेड़ी के किसान अश्वनी धनकर ने बताया कि समितियों में खाद और बीज नहीं है. किसान डिमांड कर रहे हैं, लेकिन समिति प्रबंधक आज आएगा, कल आएगा कह रहे हैं. उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ के अधिकतर सोसाइटी में खाद और धान का बीज नहीं है. पचपेड़ी से आए गोपाल कृपाल का कहना है कि डीएपी नहीं है. धान का बीज नहीं मिल रहा है. अगर तीन से चार दिन में धान का बीज नहीं मिला तो धान का थरहा लगाने में हम पिछड़ जाएंगे. इससे पैदावार और फसल दोनों में दिक्कत होगी.

डिमांड से कम मिला बीज

वहीं गनियारी से आए किसान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि धान का कोई भी बीज समितियों में नहीं है. समिति प्रबंधक का कहना है कि पत्र लिखा गया है, आएगा तो देंगे. इस बारे में कृषि विभाग दुर्ग का कहना है कि उन्होंने किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने के लिए मार्कफेड को पत्र लिखा है. किसानों में स्वर्णा धान की काफी अधिक डिमांड है. हमने डिमांड 250 क्विंटल बीज का भेजा था, लेकिन यह डिमांड के मुताबिक काफी कम बीज मिला है.

ये भी पढ़ें- Raipur News: ठगों ने इस शातिर तरीके से बैंक को बनाया शिकार, ले उड़े 16 करोड़ रुपए, रेड के बाद सात गिरफ्तार

धान की बोनी को लेकर इतना रखा गया लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार के आंकड़ों की बात करें तो इस साल 1.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बोनी का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कृषि विभाग ने मार्कफेड और बीज विकास निगम के माध्यम से जिले की 86 सहकारी समितियों में खाद और बीच का भंडारण कराया गया है. मानसून के आते ही किसानों ने धान की बोनी शुरू कर दी है. इतना इंतजाम होने के बाद भी किसानों को खाद और बीज के संकट का सामना करना पड़ रहा है.

2525 मीट्रिक टन फास्फेट का हो चुका है वितरण

दुर्ग जिले में खरीफ की फसल के लिए कुल 37 हजार 700 मीट्रिक टन खाद के भंडारण का लक्ष्य रखा गया है. इसमें 15 हजार 800 मीट्रिक टन यूरिया, 7400 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट, 9300 मीट्रिक टन डीएपी, 1600 मीट्रिक टन इफ्को और 3600 मीट्रिक टन पोटाश शामिल है. दिए गए लक्ष्य के अनुपात में भंडारित किए गए 13074 मीट्रिक टन यूरिया खाद में से 10192 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है. इसी तरह 2975 मीट्रिक टन फास्फेट में से 2525 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका.

सिर्फ 20 समितियों में ही डीएपी का स्टॉक

4917 मीट्रिक टन डीएपी में से 4722 मीट्रिक टन का उठाव हो चुका है. वर्तमान में 145 मीट्रिक टन डीएपी खाद ही बचा हुआ है. दुर्ग जिले में बोनी के समय में किसानों में खाद और बीज की भारी डिमांड है. ऐसे में जिले की 86 में से मात्र 20 समितियों में ही डीएपी का स्टॉक है. इससे किसानों को किसानी छोड़कर बार-बार समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. किसानों के मुताबिक समितियों से उन्हें स्वर्णा धान का बीज नहीं मिल पा रहा है. फसल पिछड़े न इसके लिए वह 1001, 1010, मौखरी, आईआर 36, महामाया, राजेश्वरी, क्रांति जैसे दूसरे धान के बीच की मांग कर रहे हैं, लेकिन समिति में किसी भी किस्म के धान का बीज नहीं है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: गांव पहुंचने पर राहुल को देखने के लिए लग गई हजारों की भीड़, पुलिस ने गोद में उठाकर घर तक छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
Chhattisgarh News: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा
छत्तीसगढ़: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget