एक्सप्लोरर

Durg News: कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह

Durg News: भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हद कोच में तालाब किनारे कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की 15 नवंबर को हुई हत्या का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Durg News: भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हद कोच में तालाब किनारे कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की 15 नवंबर को हुई हत्या का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक गुप्ति और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं. पुलिस का कहना है कि एक साल पहले दीनू पाल को अवैध कट्टा रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसने मृतक सूरज बंछोर के कहने पर कट्टा रखा था. जिसकी वजह से दीनू को जेल की हवा खानी पड़ी थी. उस मामले में मृतक की तरफ से किसी प्रकार की मदद नहीं की गई. इसके अलावा हथखोज में चाय के ठेला को मृतक ने राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए हटवा दिया था.

प्रताड़ना से तंग आकर दीनू पाल कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की हत्या करने की फिराक में लग गया. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दीनू पाल ने साथी पुरुषोत्तम उर्फ बड्डा, दीपक उर्फ भूरवा की मदद ली. वारदात में खुर्सीपार निवासी मोहन का कट्टा इस्तेमाल किया गया. दीनू और दीपक सारंगढ़ से भिलाई आकर पार्षद को तालाब पार ले गए और अकेला पाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक जुआ के अड्डे से कुछ दूरी पर पार्षद की हत्या हुई थी. घटना के बाद कई जुआरियों से पुलिस ने पूछताछ भी की थी. हालांकि दुर्ग पुलिस ने जुआ जैसी बातों को नकार दिया है. 

कांग्रेसी पार्षद हत्याकांड का खुलासा
दुर्ग पुलिस 6 टीम बनाकर  लगातार अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही थी. तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीनू समेत तीन अन्य जांजगीर चांपा के शक्ति इलाके वाले एक घर में छिपे हुए हैं. सूचना पर पुलिस की एक टीम हत्यारों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी हुई थी. जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकले तभी पुलिस ने तीनों को धर दबोचा. दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने मीडिया से कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे. जुआ के फड़ पर मृतक सूरज बंछोर की उपस्थित भी थी.

बदलेगी जेवर की सूरत, 25 नवंबर को Noida International Airport की आधारशिला रखेंगे PM Modi

Madhya Pradesh News: महुआ से बनी शराब 'हेरिटेज शराब' के नाम से बेची जाएगी, सीएम शिवराज ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget