एक्सप्लोरर

Diwali 2022: बस्तर से विलुप्त हुआ ताड़ और गोंदली पटाखा, रायपुर तक रहती थी डिमांड, जानें- क्या थी खासियत

Diwali 2022: बस्तर के जानकार रुद्र नारायण पानीग्राही ने बताया कि तकरीबन 20 साल पहले तक महादेव घाट इलाके में कुछ ग्रामीण और बानकरिया महाराज नाम से जाने-पहचाने सज्जन गोंदली पटाखा का निर्माण करते थे.

Diwali 2022: दीपावली (Deepawali) पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. नए कपड़े, गहने, मिठाइयों और रंग के साथ पटाखा बाजार में भी खरीददारी के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो रही है. कोरोना (Corona) काल के चलते छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में भी दीपावली का त्योहार बीते 2 सालों तक फीका पड़ा रहा, लेकिन इस साल इस पर्व को मनाने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
 
बस्तरवासी भी जमकर खरीददारी कर रहे हैं, लेकिन अब इस पटाखे के बाजार से बस्तर की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली गोंदली और ताड़ पटाखा अब विलुप्त हो गई है और उसकी जगह चीनी पटाखों ने ले ली है.
 
दरअसल ताड़ और गोंदली पटाखा बस्तर में ही ग्रामीणों की ओर से तैयार की जाती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे चीनी पटाखों की ज्यादा डिमांड होने की वजह से यह दोनों ही पटाखे बस्तर से विलुप्त हो गए हैं. हालांकि, अभी भी कुछ लोग यह दोनों पटाखों की डिमांड मार्केट में जरूर करते हैं. बस्तर के जानकार रुद्र नारायण पानीग्राही ने बताया कि आज से तकरीबन 20 साल पहले तक शहर के महादेव घाट इलाके में कुछ ग्रामीण और बानकरिया महाराज नाम से जाने-पहचाने सज्जन इस गोंदली पटाखा का निर्माण करते थे. सब कुछ हाथों से बनाया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने पटाखे बनाने का काम छोड़ दिया.
 
 
पटाखे को फोड़ने के लिए नहीं पड़ती थी आग की जरूरत
उनके परिवार के सदस्य एस के दास बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले पटाखों में गोंदली या पटकनी की बहुत मांग हुआ करती थी. किसी छोटे से प्याज के आकार में बने ये पटाखे बड़ी आसानी से हाथ से जमीन पर पटक कर दागे जा सकते थे.  एक अच्छी बात यटह भी थी कि इस पटाखे को दागने के लिए आग की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती थी. यह सैकड़े की दर पर बिका करती थी.
 
साथ ही इसकी आपूर्ति राजधानी रायपुर तक हुआ करती थी. गोंदली के अलावा ताड़ के पटाखों की भी काफी डिमांड बस्तर और अन्य जगहों में रहती थी. यह बस्तर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाली ताड़ के पेड़ों के पत्तों से तैयार की जाने वाली पटाखा थी, जो हाथों से फोड़ी जाती थी.
 
ग्रामीणों की होती थी अच्छी आय
कम मात्रा में बारूद को इस ताड़ के पत्तों में लपेटा जाता था और एक छोटी सी बत्ती बनाई जाती थी और इसे हाथ में पकड़कर फोड़ा जाता था. अब चीनी पटाखों की अलग-अलग वैरायटी आने से इन दोनों पटाखों का निर्माण करने वाले बस्तर के ग्रामीण और बानकरिया महाराज ने इसे बनाना बंद कर दिया. जानकार बताते हैं कि यह दोनों पटाखों से ग्रामीणों की अच्छी आय होती थी. बस्तरवासी भी इन दोनों पटाखों की ही ज्यादा डिमांड करते थे, लेकिन अब पटाखों के बाजार में अलग-अलग वैरायटी के आतिशबाजियों ने इनकी जगह ले ली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget