एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: BJP की सभा मे शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल, तीन की हालत गंभीर

Dantewada Road Accident: पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और इलाज जारी है.

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ है. ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 से 20  ग्रामीण घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह के सभा  में शामिल होने आ रहे थे. हालांकि, अब अमित शाह का दौरा रद्द हो गया है. दंतेवाड़ा पहुंचने से पहले तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें सवार महिला पुरुष और बच्चों को भी काफी गंभीर चोट आई है. जानकारी मिलते ही तुरंत कटेकल्याण थाना की  पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, इन घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.

सभी ग्रामीण लेखापाल गांव के थे निवासी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटे कल्याण ब्लॉक के लखापाल गांव से ग्रामीण दंतेवाड़ा शहर में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह के सभा में शामिल होने के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान आधे रास्ते में पिकअप वाहन तेज रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में बच्चे महिला और पुरुष भी शामिल हैं. इनमें से तीन की  हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा रहा है. वहीं बीजेपी के नेताओं ने इस घटना के लिए दुःख प्रकट किया है और घायलों को हर संभव बेहतर इलाज और मदद करने की बात कही है. इधर बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक ग्रामीण सवार थे, फिलहाल घायलो का उपचार जारी है.

अमित शाह का दौरा रद्द

इधर खराब मौसम को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास रद्द हो गया है. अब महिला बाल विकास विभाग मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी के परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगी और जनसभा को संबोधित भी करेंगी.

Viral Fever: उल्टी-दस्त से एक और महिला की मौत, अब तक दो की हो चुकी मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget