एक्सप्लोरर

Viral Fever: उल्टी-दस्त से एक और महिला की मौत, अब तक दो की हो चुकी मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर में उल्टी दस्त से एक और महिला की मौत हो गई. दो हफ्तों के अंदर दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. प्रभावित गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरज में  उल्टी दस्त का प्रकोप जारी है. एक सप्ताह के भीतर अब दो लोगों की मौत हो चुकी है. तताजा मामला जिले दूरस्थ  पहाड़ी वनांचल एवं पहुंचविहिन क्षेत्र बिहारपुर-चांदनी के ग्राम पंचायत खोहिर के आश्रित ग्राम लुल्ह से सामने आया है. जहां एक महिला की उल्टी  दस्त से मौत हो गई. बताया गया इससे पहले भी एक महिला की मौत उल्टी दस्त की वजह से हुई थी.  दो हफ्ते के अंदर दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची. और स्वास्थ्य शिविर लगाकर पीड़ितो के उपचार कर रही है. 

 इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत दो सप्ताह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप झेल रहे ग्राम पंचायत खोहिर के आश्रित ग्राम लुल्ह में रविवार को 50 वर्ष महिला फुलकुंवर चेरवा की मौत हो गई है. इससे 10 दिन पहले भी एक महिला की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को उल्टी दस्त की शिकायत थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. दुगर्म व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण महिला को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ शिविर लगाकर 42 ग्रामीणो का उपचार किया.  

चिकित्सक ने कहा हार्ट अटैक से हुई मौत 
स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ. बृजेश कुशवाहा ने बताया कि गांव में मौसमी बीमारी के कारण ग्रामीणों को उल्टी व दस्त की शिकायतें है। इससे पहले भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया था। चिकित्सक ने दावा किया कि महिला की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है. गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से गांव में मौसमी बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है और दो लोगों की उल्टी दस्त के कारण मौतें भी हो चुकी है. इसके साथ ही कई ग्रामीणों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.  

स्वास्थ्य अमले पर उठे सवाल
बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार चिकित्सक कुछ और ही दावा कर रहे हैं. स्वास्थ्य अमले ने बकायदा पंचनामा तैयार कर महिला की मौत हार्टअटैक से होना बताते हुए ग्रामीणों से हस्ताक्षर भी कराया है. अब यहां सवाल खड़ा हो रहा है कि बगैर पोस्टमार्टम के चिकित्सकों को आखिर पता कैसे चला कि उक्त महिला की मौत कैसे हुई है. जिससे स्वास्थ्य अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है.

ये भी पढ़ें  Chhattisgarh: भूख लगने पर खेत में घुसा हाथियों का जोड़ा, इलेक्ट्रिक फेंसिंग की चपेट में आने से एक की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget