एक्सप्लोरर

Sawan 2024: दंतेवाड़ा के इस प्रसिद्ध मंदिर में सावन में लग रही भक्तों की भीड़, 11वीं सदी होती आ रही है पूजा

Sawan 2024: सावन का महीना आते ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. दंतेवाड़ा में 11वीं शताब्दी के एक मंदिर में ऐसी ही भीड़ इन दिनों देखी जा रही है.

Dantevada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में सावन (Sawan) के महीने में प्रसिद्ध नाग देवता के मंदिर में इन दिनों दूध अर्पित करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सावन के महीने और नाग पंचमी में इस प्राचीन मंदिर में सिर्फ दंतेवाड़ा जिले से ही नहीं बल्कि आसपास के जिले और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. 11वीं शताब्दी का यह नागफनी मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है. खास बात यह है कि नाग पंचमी के दिन यहां हर साल मेला लगता है.
 
बस्तर के इतिहासकार हेमंत कश्यप ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक में नागफनी गांव में नाग देवता का प्राचीन काल का मंदिर है. यहा परंपरा के अनुसार पंचमी के दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है. नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित भव्य मंदिर की स्थापत्य कला बेजोड़ है, साथ ही नाग की अद्भुत कथाएं चर्चित हैं. लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो यह मंदिर नागवंशी राजाओं के समय बनाया गया था, जिसे आज भी ग्रामीणों ने सहेज कर रखा है. जानकारी के मुताबिक संभाग का एकलौता प्राचीन नाग मंदिर है जो प्रशासनिक उपेक्षा का दंश भी झेल रहा है.
मंदिर में मौजूद हैं 11वीं शताब्दी की मूर्तियां

जानकार हेमंत कश्यप बताते हैं कि नाग मंदिर की मुख्य दिशा पश्चिम की ओर है और 11वीं और 12वीं शताब्दियों की मूर्तियां हैं. मंदिर में प्रवेश द्वार के बायीं ओर शिलाखंड में नरसिम्हा स्वामी की मूर्ति और दाईं ओर शिलाखंड में नृत्यांगना की मूर्ति स्थापित है. सभी मूर्तियां लगभग 2 से 3 फीट ऊंची हैं. मंदिर के गर्भगृह में बांयी ओर नाग नागिन की मूर्ति, गणेश भगवान की मूर्ति और शिलाखंड में द्वारपाल की मूर्ति स्थापित है.

नागवंशी राजाओं ने किया था मंदिर का निर्माण
बारसूर में नागवंश के पतन के बाद दक्षिण के नागवंशी राजाओं का राज था. नागवंशी राजाओं ने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया था. उनमें से कुछ मंदिर आज भी अस्तित्व में हैं, जिनमें से एक गीदम बारसूर मार्ग में नागफनी गांव में नाग देवता का मंदिर स्थित है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget