एक्सप्लोरर

Dantewada: दंतेवाड़ा के इंद्रावती नदी में नाव पलटने से सात लोग बहे, लापता लोगों को ढूंढने में जुटे गोताखोर

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग काफी समय से हो रही है लेकिन नक्सली प्रभावित इलाका होने के कारण प्रस्ताव मिलने के बाद भी पुल नहीं बन पा रहा है.

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां मुचनार घाट में उफनती मइंद्रावती नदी (Indravati River) में यात्रियों से भरी नाव पलट गई. इस नाव में कुल 8 ग्रामीण सवार थे जिसमें एक व्यक्ति ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन अन्य सात लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर दंतेवाड़ा पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ पहुंची गई और लापता लोगों को ढूंढने में लगी हुई है.

बताया जा रहा है कि सात लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. यहां नदी में पुल नहीं बनने की वजह से आसपास के ग्रामीण इंद्रावती नदी को नाव से पारकर ही बारसूर की ओर आते हैं. बताया जा रहा है कि नाव काफी छोटी थी और इसमें 8 लोग सवार होने की वजह से नाव पलट गई और सात लोग नदी में बह गए,  फिलहाल गोताखोरों की टीम लगातार मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

नदी में बहे लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
दंतेवाड़ा जिले के एडिशनल एसपी आर.के बर्मन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को दोपहर हर रोज की तरह नदी के उस पार  रहने वाले ग्रामीण बारसूर आने के लिए मुचनार घाट में नाव  में सवार होकर आ रहे थे. इसी दौरान नदी के बीच मझधार में नाव पलट गई. इस नाव में 8  लोग सवार थे जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे. नाव पलटने से सात ग्रामीण बह गए, जबकि एक व्यक्ति ने तैरकर अपनी जान बचा ली. सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम को जिला पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना किया गया और गोताखोरों की टीम बोट और अन्य संसाधनों के साथ नदी में बहे लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रही है.

लंबे समय से ग्रामीण कर रहे पुल बनाने की मांग
इंद्रावती नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही है. अबूझमाड़ का इलाका होने की वजह से यहां नक्सली दहशत की वजह से पुल प्रस्तावित होने के बावजूद भी नहीं बन पाए हैं. दंतेवाड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रावती नदी में दो और नए पुल बनाए जाने हैं जिसमें मुचनार घाट का भी पुल शामिल है. इसके अलावा बीजापुर में भी इंद्रावती नदी पर तीन पुल बनाया जाना है.

पुल के अभाव में ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के लिए इंद्रावती नदी को नाव से ही पारकर शहर की ओर पहुंचते हैं. इससे पहले भी इस नदी में कई बार हादसे हो चुके हैं और ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मंत्री का बड़ा वादा, बोले- फिर जीते चुनाव तो 3,600 रुपये देंगे धान की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget