एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर CM बघेल बोले- जितने छापे पड़ेंगे, उतनी BJP की सीटें घटेंगी

CM Baghel Press Conference: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में ईडी ने सीएम भूपेश बघेल के करीबियों पर छापेमारी की. इसको लेकर सीएम बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की घड़ी जैसे-जैसे करीब आती जा रही है राज्य का सियासी पारा चढ़ता चला जा रहा है. इस बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ईडी की रेड (ED Raid) को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. सीएम बघेल ने इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है और जितने छापे पड़ेंगे, चुनाव में उसकी (बीजेपी) सीटें उतनी ही घटेंगी.

सीएम बघेल ने कहा, '' छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही है कि सरकार को किस तरह से दबाया जाए और बदनाम किया जाए. चाहे राजनेता हो या कार्यकर्ता हो या पार्टी का पदाधिकारी हो, अधिकारी या कर्मचारी हों. ये सिलसिला जुलाई 2020 से शुरू हुआ है, झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की. आईटी ने रेड डाला. शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया. शराब घोटाला में 2019 और 2020 की कैग की रिपोर्ट आई और उसी के आधार पर उन्होंने जांच की."

होलोग्राम जिसने लगाए, उस पर हो कार्रवाई- बघेल
सीएम बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''वे फिर ढाई साल चुप रहे. चुनाव जैसे आने वाले हैं. ईडी सक्रिय हो गई. जबकि हमने सारे कागजात ईडी को सौंप दिए थे. फिर उन्हीं लोगों को बुलाते हैं और कहा जाता है कि 2168 करोड़ के घोटाले हुए हैं. इसमें ये भी कहा गया कि नकली होलोग्राम का प्रयोग किया गया. लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि अगर नकली होलोग्राम का इस्तेमाल हुआ तो यह तो डिज्टलर ही करेगा. उसी की फैक्ट्री में होगा, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.''

हमारे समय में आबकारी राजस्व 6500 करोड़- बघेल
सीएम बघेल ने आगे कहा, ''कहा गया कि 2168 करोड़ का घोटाला हुआ. 2018 के पहले की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई लेकिन वह भी 200 करोड़ के पार नहीं हो पाई. 2018 से पहले आबकारी विभाग का रेवेन्यू 3900 करोड़ था और हमारी सरकार आने के बाद रेवेन्यू 6500 करोड़ रुपये हो गया है. ईडी ने कहा कि राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया. जबकि रेवेन्यू 3900 करोड़ से बढ़कर 6500 करोड़ हो गया.''

कोयला घोटाले के आरोपों पर यह बोले बघेल
बघेल ने कहा कि 500 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले का आरोप लगाया गया. कर्नाटक, भोपाल और नोए़डा में एफआईआर दर्ज हुए. उसके बाद जांच एजेंसी चार बार सप्लीमेंट्री चालान पेश कर चुके हैं. लेकिन अब तक जांच में चल और अचल संपत्ति 150 करोड़ ही पहुंच पाई है जबकि घोटाला 500 करोड़ का बताया था. 

य़े भी पढ़ें- Chhattisgarh: ED की रेड के बाद विनोद वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'सीएम की छवि पर दाग लगने नहीं दूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget