एक्सप्लोरर

पूर्व पति और प्रेमी ने मिलकर महिला को मार डाला, फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया पूरा प्लान

Kabir Dham Murder: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. जानें कैसे वारदात को दिया अंजाम?

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हत्या की साजिश रचने के दौरान महिला के पूर्व पति ने एक बार और उसके प्रेमी ने चार बार हिंदी फिल्म 'दृश्यम' देखी थी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर गांव की निवासी ग्वालिन साहू (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति लुकेश साहू (29) और प्रेमी राजा राम साहू (26) को गिरफ्तार किया है.

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्वालिन के पिता रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 18 जुलाई को कवर्धा शहर जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी. पल्लव ने बताया कि जांच के दौरान ग्वालिन के भाई मुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि महिला का विवाह चिमागोदी गांव के निवासी लुकेश से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं.

मुकेश ने बताया कि लुकेश ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उससे वैवाहिक संबंध समाप्त कर लिए थे जिसके बाद वह चिमागोदी गांव के निवासी राजा राम के पास चली गई थी और वे दोनों कवर्धा में किराए के मकान में रहते थे.

मुकेश ने बताया कि ग्वालिन ने अपने पति लुकेश साहू से अपने और बच्चों के भरण पोषण के लिए कवर्धा की अदालत में मामला दायर किया था जिसके बाद अदालत ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रुपए मासिक खर्च देने का आदेश दिया था और लुकेश इस पैसे को अदालत में जमा करता था. उसने बताया कि ग्वालिन भरण पोषण का पैसा लेने 18 जुलाई को दोपहिया वाहन से कवर्धा गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजा राम और लुकेश से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने ग्वालिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. पल्लव ने कहा, ‘‘राजा राम और लुकेश ने पूछताछ के दौरान कहा कि वे दोनों ग्वालिन से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाहते थे और इसके लिए वे पिछले लगभग एक महीने से योजना बना रहे थे.’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार ‘दृश्यम’ फिल्म देखी, ताकि वे हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बच सके.

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना बनाने के बाद 19 जुलाई को घानीखुटा घाट के जंगल में ग्वालिन की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जंगल से शव को बरामद कर लिया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को लुकेश के घर से, शव को दफनाने में उपयोग किए गए फावड़े, ग्वालिन के दोपहिया वाहन तथा उसके आभूषण को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया. पल्लव ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: Sukma: पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की पूर्व उप सरपंच की हत्या, सजा के डर से महिला ने लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget