एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस बार नहीं तपा रहा है नौतपा, आज भी बारिश के आसार, जानें- क्या है मौसम का अपडेट

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बीते एक सप्ताह से हल्की बारिश हो रही है. इससे राज्य के वातावरण में गर्मी का अहसास कम हुआ है. हालांकि उमस बढ़ गई है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नौतपा (Nautapa) का आज पांचवा दिन है. बीते चार दिनों में पारा नहीं चढ़ा है और तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ है. इससे लोगों को नौतपा में गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि हर दिन शाम को मौसम का मिजाज बदलता है. तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है. इससे तापमान में गिरावट आ रही है. पिछले 24 घंटे में सामान्य से 4 डिग्री तक पारा लुढ़का है.
 
दरअसल नौतपा के साथ-साथ हल्की बारिश शुरू हुई है. इस कारण नौतपा इस बार नहीं तपा रहा है. पांचवें दिन भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. ऐसे में दोपहर की तेज धूप शाम तक बादल में ढक जाएंगे. मौसम केंद्र रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 .1 डिग्री डूमर बहार में और सबसे अधिकतम तापमान 42.1 कुरुद में दर्ज किया गया. राज्य के प्रमुख शहरों की बात करें तो रायपुर में 40.6, बिलासपुर में 38.8, पेंड्रा रोड में 37.4, अंबिकापुर में 36.6, जगदलपुर में 38.4, दुर्ग में 40.8 और राजनांदगांव में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.
 
इस कारण हर दिन हो रही है बारिश
 
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बीते एक सप्ताह से हल्की बारिश हो रही है. इससे राज्य के वातावरण में गर्मी का अहसास कम हुआ है. हालांकि उमस बढ़ गई है. इस बीच रविवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इससे प्रदेश में निम्न स्तर पर उत्तर पश्चिम हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण अधिकतम तापमान के गिरने की संभावना नहीं है और आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget