एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, 12 जून को बस्तर से होगी मानसून की एंट्री

Chhattisgarh Monsoon 2024: बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने जल्द ही गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई है, क्योंकि जल्द ही यहां मानसून की एंट्री होने वाली है.

Chhattisgarh Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियो के लिए अच्छी खबर है. बस्तरवासियों को जल्द ही तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 12 जून तक बस्तर में मानसून दस्तक देगा और 16 जून तक रायपुर संभाग पहुंचेगा.

माना जा रहा है कि आगामी 20 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी. दरअसल, केरल में मानसून ने दस्तक दे दिया है और मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं.फिलहाल अगले 10 दिनों तक बस्तर वासियो को गर्मी और तेज धूप से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. 

गर्मी ने तोड़ा 5 सालों का रिकॉर्ड
बस्तर संभाग के 7 जिलों में से सबसे ज्यादा गर्मी कांकेर जिले में पड़ रही है. यहां का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. इसके अलावा दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. अच्छी बात यह है कि अब तक बस्तर में भीषण गर्मी से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन बस्तर के जानकारों का कहना है कि इस बार की गर्मी ने पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इस साल अच्छी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस साल समय पर मानसून के आने से छत्तीसगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. पिछले 5 सालों के बारिश के रिकॉर्ड को देखा जाए तो प्रदेश में हर साल 1 हजार मिलीमीटर के आसपास या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है. 

12 जून तक होगी मानसून की एंट्री
एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही है. उन्होंने संभावना जताई है कि छत्तीसगढ़ में मानसून 12 जून तक पहुंचेगा. पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून बस्तर से 12 जून को प्रवेश करेगा और फिर रायपुर में 16 जून पहुंचेगा, इसके बाद सरगुजा संभाग में 18 जून को पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश के आसार हैं. पिछले साल मानसून छत्तीसगढ़ में काफी देरी से पहुंचा था. 21 जून को मानसून पहुंचने के कारण छत्तीसगढ़ में शुष्क स्थिति में था, लेकिन मानसून की विदाई होने तक बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया था. 

बारिश का है बेसब्री से इंतजार
जानकारी के मुताबिक, राज्य में मानसून के दौरान औसत 1140.01 मिलीमीटर बारिश होती है. पिछले साल सितंबर माह तक लगभग 1050 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई थी, जो औसत से 7 फीसदी कम थी, लेकिन बारिश की स्थिति अच्छी रही. इस बार समय पर मानसून पहुंचने से छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. 

इस साल अच्छी बारिश होने से सितंबर और अक्टूबर महीने तक समय पर फसल तैयार हो जाएगी. फिलहाल प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ बस्तर संभाग के वासियों को भी मानसून का बेसब्री से इंतजार है. जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राह में कितने कांटे? एग्जिट पोल में इंडिया-NDA के बीच दिलचस्प मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget