एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: स्कूलों में आजादी के वीर जवानों की गाथाओं पर होंगे कार्यक्रम, जानें- क्या है प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में वीरगाथा प्रोजेक्ट 3.0 के तहत कक्षा 3 से 12 वीं तक के स्कूली बच्चें विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे.

 Veergatha Project 3.0 News: आजादी के 75 वें वर्ष गांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में देश के आजादी के दिवानों और सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. वीरगाथा प्रोजेक्ट 3.0 के तहत किए जाने वाले इन आयोजनों में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा 3 से 12 वीं तक के स्कूली बच्चें विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे.

प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0 में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों की जीवन से मिली सीख, वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान, मेरे सपनों में रानी लक्ष्मीबाई, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का योगदान आदि विषयों रखें गए है. विद्यार्थी इन विषयों पर आधारित कविता, कहानी, पेटिंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति देंगे. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों को प्रस्तुति के पहले स्कूलों को Mygov पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री जमा होना शुरू हो चुका है. 

छत्तीसगढ़ एंट्री जमा करने में देश के चौथे नंबर पर
प्रवेश का अधिकार के मामले में छत्तीसगढ़ अभी देश में चौथे स्थान पर है. छत्तीसगढ़ से 7979 प्रवेश का अधिकार जा चुकी हैं, इनमें शासकीय स्कूलों से 7638, निजी स्कूलों से 85 और सीबीएसई पाठयक्रम वाले स्कूलों से 256 एंट्री की जा चुकी हैं. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाए और 15 सितम्बर के भीतर की समय सीमा में पोर्टल में एंट्री हो जाएं. छात्रों की ओर से स्कूल एंट्री जमा करेंगे फिर इन एंट्री का मूल्यांकन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा. विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

विजेताओं को मिलेगा 10000 का पुरस्कार
राष्ट्रीय स्तर पर सुपर 100 विजेता चयनित होंगे. यह चार श्रेणियों (कक्षा 3-5, 6-8, 9-10,11-12) में से 25 विजेता घोषित होंगे. प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि एक पदक और रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. भारत सरकार रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से इन विजेताओं को पुरस्कृत करेगा. राज्य, संघ राज्य क्षेत्र स्तर के 8 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 2 विजेता) होंगे. सुपर 100 विजेता इसमें शामिल नहीं होंगे. संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विजेता वहां के प्रधान सचिव या सचिव शिक्षा द्वारा सम्मानित होंगे.

जिला स्तर पर 4 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 1 विजेता) होगा. सुपर 100 व राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश के विजेता इसमें शामिल नहीं होंगे. जिला आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा छात्रों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: घटिया पुल निर्माण की शिकायत पर भड़कीं विधायक, तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget