एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Vaccination: छत्तीसगढ़ में कितने लोगों को लगी प्रिकॉशन डोज? पढ़ें टीकाकरण का अपडेट

Chhattisgarh Vaccination: टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ 100 फीसद का लक्ष्य हासिल करने के काफी करीब पहुंच गया है. एक लाख 47 हजार 165 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लग चुका है. 

Chhattisgarh Vaccination: छत्तीसगढ़ राज्य 18 वर्ष से ज्यादा सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाने के काफी करीब पहुंच गया है. इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है. प्रदेश में 68 प्रतिशत वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं. 15 से 18 वर्षीय 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. एक लाख 47 हजार 165 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लग चुका है. 

अब तक छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ 38 लाख टीके लगे
प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (19 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 38 लाख दो हजार 173 टीके लगाए गए हैं. 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 94 लाख सात हजार 335 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है. वहीं एक करोड़ 33 लाख 41 हजार 649 नागरिकों ने दोनों डोज लगवा लिए हैं. राज्य में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग का टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक नौ लाख छह हजार 24 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है.

टीकाकरण से मौत के आंकड़ों में आ रही है कमी
जानकारों का कहना है कि वैक्सीन का दोनों डोज पूरा करनेवालों की जान को कोरोना से कम खतरा है. दोनों डोज लेने के बाद शरीर में एंटी बॉडी बन चुकी होती है. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. अब कोरोना से संक्रमित होनेवालों की मौत होने का बहुत कम जोखिम है. छत्तीसगढ़ सरकार को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए टेस्टिंग पर जोर देना होगा. टेस्टिंग ज्यादा होने पर संक्रमित व्यक्तियों की ज्यादा पहचान हो सकेगी. मरीजों की पहचान होने पर प्रदेश का स्वास्थ्य अमला संक्रमित व्यक्तियों का इलाज जल्दी कर सकता है. अगर सही समय पर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हो जाए तो संक्रमण को एक दूसरे में फैलने से रोक सकते हैं.

संक्रमण दर के मुकाबले रिकवरी दर बढ़ रही है 
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं और बहुत तेजी से संक्रमण दर भी प्रदेश में बढ़ रहा है. लेकिन दूसरी ओर संक्रमित मरीजों के मुकाबले कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लोग रोजाना बड़ी संख्या में स्वस्थ हो रहे हैं. कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं.

UP Election 2022: बीजेपी ने 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, असीम अरुण, अदिति सिंह, नितिन अग्रवाल को टिकट

35 और YouTube चैनल को मोदी सरकार ने ब्लॉक कर दिया है. इन चैनलों के माध्यम से भारत विरोधी कंटेंट पेश किया जा रहा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget