एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव बोले- 'BJP ने बीयर बार खोलने की बात कही थी, उनको शराबबंदी की मांग नहीं करनी चाहिए'

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के मामले को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शराबबंदी करना कठिन हो गया है.

TS Singh Deo on Liquor Ban: छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के मामले में एक बार फिर राजनीति तेज हो गई. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने पूर्ण शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शराबबंदी करना कठिन हो गया है. इसके अलावा टीएस सिंहदेव ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया है कि बीजेपी शराबबंदी के बजाय बीयर बार खोलने का सुझाव दे रहे थे. उनको शराबबंदी की मांग नहीं करनी चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री बोले शराबबंदी कारण कठिन

अगले महीने बीजेपी बिलासपुर में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा और शराबबंदी के मामले में कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश होगी. इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया.

टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी ने खुद सरकारी दुकान से शराब बेचने की नीति अपनाई, आज वो शराबबंदी की बात कर रहे है. उन्होंने जिस कमेटी का गठन किया उस कमेटी ने शराबबंदी नहीं शराब सुझाव दिया था और बीयर बार खोले जाने की बात की थी. उन्होंने कहा कि जो खुद इस नीति को बना रहे थे उनको प्रश्न नहीं करना चाहिए. नागरिक करें तो एक बार समझ में आता है. 

61 विकासखंड में ही शराबबंदी का निर्णय

टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ अंदर की कहानी भी बताई. उन्होंने घोषणा पत्र में शराबबंदी को शामिल करने के दौरान की घटनाक्रम के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी को घोषणा पत्र में प्रबल स्थान मिला था. कई लोगों ने उसको सराहा भी था और कई लोग ऐसे भी थे जो शराबबंदी के पक्ष में नहीं थे.

अनेकों लोगों ने कहा था कि बाबा आप शराबबंदी लाओगे तो हमारा वोट नहीं मिलेगा, ऐसी भी परिस्थिति थी. उन्होंने कहा कि मेरे साथ के लोग जिनको शौक है, वो सामान्य रूप से सेवन करते हैं. ऐसी परिस्थिति के बावजूद भी बातों को देख के समझ के निर्णय हुआ की हम शराबबंदी करेंगे. उन 61 विकास खंडों में करेंगे जहां ट्राइबल आबादी नहीं है. 

गुजरात में केवल नाम के लिए शराबबंदी

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि आज के दिन मुझे लगता है कि शराबबंदी लागू करना बहुत कठिन होगा. गुजरात में देखिए नाम के लिए शराबबंदी है. 2 नंबर की शराब धड़ल्ले से बिक रही है. बिहार में नाम के लिए शराबबंदी है. बीच-बीच में जानकारी आती है कि इतने लोग मर गए. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में पूर्ण शराबबंदी छत्तीसगढ़ में हो पाएगी. 

कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठा वादा किया

शराबबंदी के लिए भी बीजेपी मैदानी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है. स्वास्थ्य मंत्री के बयान और उनके आरोपों का जवाब देते बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि 4 साल से कांग्रेस सरकार शराबबंदी के नाम पर जनता को अनेकों बार बेवकूफ बना चुकी है.

कई बार कमेटियों का जिक्र कर या अन्य राज्यों में अध्ययन की बात करके इस सरकार ने 4 साल गुजार दिए और आज खुले रूप में यह कह रही है कि शराबबंदी करना कठिन है. यह कहने के साथ-साथ कांग्रेस सरकार को जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए और कह देना चाहिए कि हमने सत्ता में आने के लिए या झूठा वादा किया था.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल है शराबबंदी

छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़े मुद्दों में से एक शराबबंदी था. अब 2023 विधानसभा सामने है तो फिर से शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ में चर्चाएं तेज हो गई. बीते चार साल से कांग्रेस शराबबंदी के अपने वादे पर अडिग है. दूसरी तरफ बीजेपी शराबबंदी की लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है. हालांकि आज भी शराबबंदी पर प्रदेश संसय बरकरार है.

Watch: सरगुजा में कबड्डी मैच के दौरान आपस में भिड़े खिलाड़ी, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget