एक्सप्लोरर

Watch: सरगुजा में कबड्डी मैच के दौरान आपस में भिड़े खिलाड़ी, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे

Chhattisgarh News: मामला सीतापुर ब्लॉक का है, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक' के तहत हो रहे कबड्डी मैच में दोनों टीमों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया.

Surguja News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) जिले में कबड्डी मैच (Kabaddi Match) के दौरान खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इस दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर जमकर लाग-घूंसे बरसाए. खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई के दौरान ग्राउंड पर अफर-तफरी मच गई. काफी कोशिशों के बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया.  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सरगुजा के सीतापुर ब्लॉक का है मामला

मामला सीतापुर ब्लॉक का है, दरअसल, 'छत्तीसगढ़िया ओलंपिक' के तहत राजीव युवा मितान क्लब भुषु द्वारा जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित कराया गया था. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुषु के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्राम सहनपुर एवं ग्राम भुषु के 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी एक-दूसरे के आमने-सामने थे. तभी खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया.

 

खिलाड़ियों में जमकर चले लात घूंसे

इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एवं उनके समर्थक एक दूसरे पर टूट-पड़े और जमकर लात घूंसे बरसाए. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लड़ाई होती रही, जिससे खेल मैदान में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. बड़ी कोशिशों के बाद दोनों पक्ष माने तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ. विवाद हो जाने के कारण आयोजकों ने भी खेल रद्द कर दिया. इस संबंध में जनपद सीईओ संजय मरकाम ने बताया कि खेल में हुए विवाद एवं सहनपुर के खिलाड़ियों की मांग पर भुषु जोन से सहनपुर को अलग करते हुए सोनतराई ज़ोन में शामिल किया गया है.

गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर ग्रामीण खेल और ग्रामीण खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में इन दिनों छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत गांव-गांव में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर उम्र के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में 'गोधन न्याय योजना' के शुरुआत के बाद होने लगी थी चोरी, जानिए आखिर क्यों गायब हो रहे थे गोबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget