एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: बेरोजगारी भत्ता, पंचायतों को 10 हजार महीना...गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

Republic Day Celebration in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में ध्वजारोहण किया.

Chhattisgarh News: गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और बस्तर की स्थानीय हल्बी बोली में अपने संबोधन की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भारत के सबसे बड़े तिहार गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल दाई- दीदी, भाई-बहिनी, संगवारी औउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार.' मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नाम अपना संदेश पढ़ा और अपने संबोधन में कई बड़ी घोषणाएं की.

आयोग का गठन करेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अगले वित्तीय वर्ष से छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के संस्कृति और त्योहारों के संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रुपए हर साल देने की घोषणा की है. इसका लाभ बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज को अगले वित्तीय वर्ष से मिलना शुरू होगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन करने की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के संस्कृति और विरासत को सहेजने और संजोने के बाद छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिए इस आयोग का गठन करने की घोषणा की.

Republic Day 2023: बेरोजगारी भत्ता, पंचायतों को 10 हजार महीना...गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी घोषणा में महिला समूह, महिला उद्यमियों महिला व्यवसायियों और महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नवीन योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है. इसके अलावा रायपुर एयरपोर्ट  में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी विकसित करने का भी एलान किया है. वहीं सीएम बघेल ने ग्रामीण उद्योग नीति में भी कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सदृण बनाने रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की भी बात की. इसके अलावा प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ऑनलाइन शिकायत और निराकरण प्रणाली विकसित की जाने के साथ-साथ हर साल राष्ट्रीय रामायण, मानस मंडली महोत्सव आयोजित करने और हर साल चंदखुरी में कौशल्या महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है.

Republic Day 2023: बेरोजगारी भत्ता, पंचायतों को 10 हजार महीना...गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

थर्ड जेंडर के बस्तर फाइटर्स का सम्मान

सीएम बघेल ने खारून नदी में रिवरफ्रंट विकसित करने और 3 साल से पंजीकृत निर्माणि श्रमिकों को खुद का मकान बनाने के लिए 50 हजार अनुदान देने की योजना लाने की बात भी कही. घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने जगदलपुर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा और इसके अलावा पहली बार गणतंत्र दिवस के मार्चपास्ट में शामिल हुए थर्ड जेंडर के बस्तर फाइटर्स का सम्मान किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंच अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और बसंत पंचमी के मौके पर मां दंतेश्वरी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget