एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की यह नदी बनी लोगों के लिए काल, जानिए पिछले 2 महीनों में कितने लोगों की गई जान

Durg River: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला से बहने वाली शिवनाथ नदी इन दिनों लोगों के लिए काल बनी हुई है. करीब दो महीनों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों नदी में डूबने से मौत हुई है.

Durg Shivnath river News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बहने वाली जीवनदिनी शिवनाथ नदी इन दिनों मानो लोगों का काल बनी हुई है. पिछले डेढ़ से दो महीनों में शिवनाथ नदी में डूबने से लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं. कोई शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेता है तो दुर्घटना का शिकार होकर शिवनाथ नदी में डूबे हैं. अब तक ऐसे कई केस हैं, जिसको पुलिस सुलझाने का प्रयास कर रही है. 

दरअसल, आप लोग आए दिन अखबारों या किसी अन्य माध्यम से दुर्ग जिले से पढ़ने को मिलता है कि शिवनाथ नदी में डूबने से किसी की मौत हुई है. अभी बरसात का महीना चल रहा है. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शिवनाथ नदी पर बने कई एनीकट भी डूब गए हैं. अब सवाल यह उठता है कि इतने लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन क्या कोई ठोस कदम उठाएगा? या फिर शिवनाथ नदी में लोगों के डूबने का सिलसिला जारी रहेगा.

बोलेरो कार सहित 5 की डूबने से मौत 

पिछले दिनों की बात की जाए तो शिवनाथ नदी के दुर्ग में बने  पुराना पुल से एक बोलेरो कार शिवनाथ नदी में गिर गई थी. जिसमें लगभग पांच लोग सवार थे इन 5 लोगों की मौत शिवनाथ नदी में डूबने से हुई थी. इस मामले की जांच पुलिस अब भी कर रही है. पुलिस शवों की पहचान कर चुकी है, लेकिन इन पांचो लोगों का आपस में क्या संबंध था और वह शिवनाथ नदी के इस छोटे पुल से क्यों गुजर रहे थे और क्या वे लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है.

 प्रशासन उठाएगा कोई ठोस कदम!

सवाल यह उठता है कि आखिर शिवनाथ नदी में अचानक लोगों के डूबने की घटनाएं क्यों बढ़ गई है. इसके पीछे क्या वजह है?  ऐसा माना जा रहा है कि लोग डिप्रेशन की वजह से या फिर किसी अन्य वजह मौत को गले लगाने का सबसे आसान तरीका शिवनाथ नदी को चुन रहे हैं. इन दिनों शिवनाथ नदी अपने रौद्र रूप में है. नदी जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि जब शिवनाथ नदी में आये दिन लोगो की मौत की घटना सामने आ रही है तो जिला प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहा है? क्या जिला प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए किसी तरह कोई ठोस कदम उठाया है. अगर कदम उठाया है तो फिर यह घटना क्यों हो रही है? अगर नहीं उठाया है तो फिर क्यों नहीं उठाया है, यह एक बड़ा सवाल है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget