एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Rescue Operation: रेस्क्यू के बाद मेडिकल टीम की निगरानी में राहुल, आज अस्पताल में मिलने जाएंगे सीएम बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 104 घंटे के बाद बाेरवेल से सुरक्षित निकाले गए 11 साल के राहुल को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है. सीएम भूपेश बघेल आज अस्पताल जाकर मुलाकात करेंगे.

Rahul Borewell News: छत्तीसगढ़ में घंटों बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि सौ घंटे से ज्यादा समय तक बोरवेल में फंसे रहने की वजह से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है. राहुल को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है. अपोलो अस्पताल में राहुल की तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही है. डॉक्टरों की मानें तो कई दिनों तक पैर के पानी में रहने की वजह से स्किन में जगह-जगह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया है. राहुल की हालत पर निगरानी रखने वाले डॉक्टर ने बताया कि ब्लड की जांच की गई है.

7 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी 

अपोलो के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुनील कुमार ने बताया कि ब्लड में भी कुछ इंफेक्शन पाया गया है. अगले 7 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी है. राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को अस्पताल जाकर राहुल से मुलाकात करेंगे और उसका हाल जानेंगे. 

सीएम ने कहा- हमारा बच्चा बहुत बहादुर है

सीएम भूपेश बघेल  ने ट्वीट किया ''हमारा बच्चा बहुत बहादुर है. उसके साथ गढ्ढे में 104 घंटे तक एक सांप और मेढक उसके साथी थे. आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है, जल्द अस्पताल से पूरी तरह ठीक होकर लौटे, हम सब कामना करते हैं. इस ऑपरेशन में शामिल सभी टीम को पुनः बधाई एवं धन्यवाद.''

डॉक्टरों की मानें तो राहुल की हालत अब खतरे से बाहर है. लेकिन उसके ब्लड में हल्का इंफेक्शन मिला है. इसलिए ब्लड की जांच की गई है. पानी में कई दिनों तक पैर के रहने से स्किन में जगह-जगह इंफेक्शन हो गया है. मेडिकल टीम राहुल की तबीयत पर नजर रख रही है. डाक्टरों के अनुसार धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार आ रहा है.

अपोलो के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुनील कुमार ने कहा कि बच्चा खाना खा रहा है, उसे हल्का बुखार आ रहा है. जरूरत के मुताबिक उसे एंटी बायोटिक दवाइयां दी जा रही हैं. काफी देर तक पानी में पैर के डूबे रहने से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया है. अगले 7 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: ईडी की पूछताछ पर भड़के सीएम भूपेश बघेल, कहा- राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है, बहुत महंगी पड़ेगी'

Chhattisgarh News: इस बीमारी को दूर करने में फायदेमंद है छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला 'गुलाब जामुन' फल, जानें इसके औषधीय गुण ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget