एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में चुनाव कार्यालय के स्ट्रांग रूम में पुलिस आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को 45 वर्षीय एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना जिला चुनाव कार्यालय के स्ट्रांग रूम में हुई.

Dhamtari Firing: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले में मंगलवार को 45 वर्षीय एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. 

घटना मंगलवार दोपहर 3:45 बजे की 

मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक सालिक राम पात्रे ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. सूचना मिलते ही कलेक्टर नम्रता गांधी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना मंगलवार दोपहर 3:45 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर थी तैनाती

उन्होंने बताया कि सालिक राम पात्रे जब जिला चुनाव कार्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था तब उसने खुद को गोली मार ली. उनके मुताबिक, जब गोली की आवाज सुनकर वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी.

अधिकारियों ने बताया कि पात्रे यहां पुलिस लाइन में तैनात था. वह अगले महीने होने वाले शहरी और पंचायत निकाय चुनावों के लिए 19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था. इस स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाती हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षक पात्रे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का निवासी था और साल 2010 में पुलिस में शामिल हुआ था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: जगदलपुर नगर निगम में कांटे की टक्कर, BJP से संजय पांडे और कांग्रेस से मलकीत सिंह के बीच मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget