एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: हसदेव अरण्य के जंगलों को बचाने के लिए धरने पर बैठे लोग, इस बात को लेकर जमकर कर रहे विरोध

Chhattisgarh News: हसदेव अरण्य के जंगलों में एक दशक से जंगल काट कर कोल उत्खन्न किया जा रहा है. यहां दो नई खदान खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद अब गांव के लोग कोल खदान के विरोध में आ गए हैं.

Hasdeo Aranya: सरगुजा जिले से कोरबा और सूरजपुर जिले तक पहले हसदेव अरण्य के जंगलों में पिछले एक दशक से जंगल काट कर कोल उत्खन्न किया जा रहा है. इसी इलाके में दो नई खदान खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद अब अरण्य क्षेत्र के दो गांव के लोग कोल खदान के विरोध में आ गए हैं. ये लोग अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए पिछले 69 दिनों से धरने पर बैठे हैं. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उग्र प्रदर्शन भी किया. कई गांववासियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था.

इधर जिस राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को ये खदान आबंटित की गई है उनके लिए उत्खनन का काम करने वाली कंपनी के लोगों के मुताबिक गांव के लोग सिर्फ विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि रोजगार और व्यापार को लेकर वो कोल ब्लॉक के समर्थन में भी हैं.

दिल्ली तक पहुंचा विरोध

उदयपुर इलाके में परसा कोल ब्लॉक के अलावा हरिहरपुर और फतेहपुर जैसे गावों की जमीन और जंगल के नीचे प्रचुर मात्रा में कोयला है. इस कोयला के उत्खन्न के लिए राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को पर्यावरणीय अनुमति के साथ राज्य और केन्द्र सरकार से सभी प्रकार की अनुमति मिल गई है. जिसके बाद वन विभाग ने पेड़ काटने की प्रकिया भी शुरू की गई थी. लेकिन ग्रामीणो के विरोध और अधिकारियों को खदेड़ने के बाद से प्रकिया अभी रूकी हुई है.

इस दौरान हसदेव अरण्य के इस क्षेत्र के जंगल को बचाने के लिए गांव से जारी विरोध की आग धीरे-धीरे प्रदेश की राजधानी रायपुर से देश की राजधानी नई दिल्ली तक पहुंच गई है.

Bastar: बस्तर में मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से 80 हजार मजदूर हुए प्रभावित, नहीं मिल रहा काम

लगाए जा रहे ये नारे

पर्यावरण प्रेमी और कुछ एनजीओ के लोग इस क्षेत्र में उत्खन्न रोकने, पेड़ और नदियों को बचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सरगुजा के हर मंच से एक ही बात कह रहे थे. अगर उनकी सरकार आई तो वो यहां के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ रहेंगे. शायद यही वजह है कि विरोध की आग दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गई है और 'Save Hasdeo' के नारे को बुलंद किये जा रहे हैं.

बड़े आंदोलन की तैयारी

इधर जल, जंगल और जमीन बचाने वाली आदिवासी समाज की इस लडाई में सर्व आदिवासी समाज के लोग भी जुटने लगे हैं. इतना ही नहीं आगामी कुछ दिनों में बिलासपुर में अनिश्चितकालीन धरना और रायपुर में पैदल मार्च की तैयारी है. प्रभावित क्षेत्र में भी ग्रामीण 20 मई को बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं. इससे अलग जिस बीजेपी शासन काल में इलाके में कोल उत्खनन शुरु हुआ था वो फिलहाल प्रदेश में विपक्षी दल के रूप में है. लिहाजा एक-एक करके बड़े नेता राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए ग्रामीणों के धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं.

इधर जिस राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की कोयला खदान में पहले जो कंपनी कोयला उत्खन्न कर रही है. उसके जारी प्रेस नोट में ये कहा गया है कि मात्र 30 फीसदी ग्रामीण खदान के विरोध में है, बल्कि 70 फीसदी ग्रामीण रोजगार और व्यवसाय की आस में कोल खदान खोले जाने के पक्ष में है.

ये भी पढ़ें-

Durg: रेलवे अंडर ब्रिज के शेड में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget