एक्सप्लोरर

Durg: रेलवे अंडर ब्रिज के शेड में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Durg News: नेहरु नगर अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग (Fire) से प्लास्टिक शेड जलकर खाक हो गया है. फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

Durg Fire in Railway Under Bridge: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) के नेहरु नगर अंडर ब्रिज में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग से प्लास्टिक शेड जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के कर्मियो ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. आग से रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है. आग (Fire) लगने के बाद अंडर ब्रिज के पास अफरा-तफरी मच गई. आग अंडर ब्रिज के ऊपर लगाए गए प्लास्टिक के शेड में लगी थी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलो में अंडर ब्रिज के ऊपर लगे प्लास्टिक का शेड जलकर पूरी तरह खाक हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम का पूरा अमला और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

अंडर ब्रिज के शेड में लगी आग
नेहरू नगर क्रॉसिंग पर बनाए गए अंडर ब्रिज में आवागमन करने वाले यात्रियों को धूप एवं पानी से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से शेड बनाया गया है. जिसके ऊपर प्लास्टिक की शीट लगाई गई है, जिससे छांव के साथ-साथ यात्रियों को रोशनी मिल सके. इस अंडर ब्रिज मार्ग के शुरू होने के बाद से ही ओवर ब्रिज के नीचे नारियल पानी विक्रेता एवं गन्ना रस विक्रेताओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके व्यवसाय किया जा रहा है.


Durg: रेलवे अंडर ब्रिज के शेड में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कचरे की वजह से आग ब्रिज के शेड तक पहुंची
इन्हीं, व्यवसायियों के द्वारा अंडर ब्रिज के प्लास्टिक शीट के आसपास गन्ना रस निकालने के पश्चात शेष कचरा एवं नारियल पानी बेचने के पश्चात बचे हुए नारियल के कचरे को कई दिनों से अंडर ब्रिज से सटाकर प्लास्टिक शीट के पास फेंका जा रहा है. कचरे का ढेर इकट्ठा होने के पश्चात इस पर किसी अज्ञात के द्वारा आज दोपहर को आग लगा दी गई. यही आग फैलकर के प्लास्टिक शीट तक जा पहुंची जिसके कारण अंडर ब्रिज पर बने शेड में लगभग 30 से 40 फीट में लगी 40 से 50 प्लास्टिक शीट जलकर खाक हो गई.


Durg: रेलवे अंडर ब्रिज के शेड में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग की वजह से लगभग लाखों के शीट जलकर खाक हो गई. दुर्ग शहर एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवस्था को संभालते हुए, फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

ये भी पढ़ें: 

Surguja News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धौरपुर को दी एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात, रघुनाथपुर-सहनपुर के लिए किया यह ऐलान

Chhattisgarh News: सरगुजा और बस्तर में लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए खर्च करने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget